फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

प्रदेश सरकार के निर्देश पर अब होगा मदरसों का सर्वे

Tue, 13 Sep 2022 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:46 PM IST
सार

प्रदेश सरकार के निर्देश पर मदरसों का सर्वे कराया जाएगा।मदरसा निजी भवन में चल रहा है या फिर किराये के भवन में।सूत्रों का कहना है कि शारदा पार नेपाल की सीमा से सटे इलाके में मदरसों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है।

विज्ञापन
education

विस्तार

पीलीभीत। प्रदेश सरकार के निर्देश पर मदरसों का सर्वे कराया जाएगा। देखा जाएगा कि कितने बिना मान्यता के संचालित हैं। यहां बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में नेपाल से सटे इलाके में मदरसों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले में मान्यता प्राप्त 220 मदरसे हैं। इनमें अनुदानित मदरसा एक भी नहीं है। पिछले दिनों दावत-ए-इस्लामी द्वारा संचालित मदरसों को लेकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद शहर में संचालित एक मदरसा बंद भी कराया गया था। दावत-ए-इस्लामी के जिले में अब भी छह मदरसे हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कि अभी विभाग के पास ये जानकारी नहीं है कि जिले में बगैर मान्यता के कितने मदरसे चल रहे हैं। शासन के निर्देश के बाद इनका डाटा एकत्र किया जाएगा। दरअसल प्रदेश सरकार जानना चाहती है कि मदरसे कौन सी संस्था संचालित कर रही है। मदरसा निजी भवन में चल रहा है या फिर किराये के भवन में। इसके अलावा मदरसों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की संख्या, पेयजल, फर्नीचर, विद्युत आपूर्ति, शौचालय की व्यवस्था, शिक्षकों की संख्या, मदरसे में लागू पाठ्यक्रम, आय का स्रोत और किसी गैर सरकारी संस्था से मदरसे की संबद्धता से संबंधित सूचनाएं भी इकट्ठा की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि शारदा पार नेपाल की सीमा से सटे इलाके में मदरसों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि सीमावर्ती इलाका होने के कारण यहां गहनता से जांच होगी।
--
जिले में मान्यता प्राप्त 220 मदरसे हैं। सर्वे के निर्देश मिले हैं। टीमें लगाकर सर्वे कराया जाएगा।
- केपी सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed