फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

बीएएमएस के अभ्यर्थियों ने महाविद्यालय प्रशासन के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 07 Sep 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। ललित हरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय/महाविद्यालय में मेडिकल छात्रों का भविष्य अधर में फंसा हुआ है। समय से परीक्षा फॉर्म भरने के बाद भी अभ्यर्थियों से लेट फीस मांगी जा रही है। मंगलवार को परीक्षा है, मगर प्रवेश पत्र अभी तक अभ्यर्थियों को नहीं बांटे गए। इसको लेकर सोमवार को अभ्यर्थियों ने महाविद्यालय प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को बीएएमएस अभ्यर्थियों की तृतीय वर्ष की परीक्षा शुरू हो रही है। इसको लेकर फरवरी 2021 में अभ्यर्थियों ने समय रहते फॉर्म जमा कर दिए थे। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप था कि महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही से विश्वविद्यालय को फॉर्म नहीं भेजे गए। जब सोमवार को अभ्यर्थियों की महाविद्यालय कमेटी से बात हुई तो पता चला कि परीक्षा फॉर्म देरी से कॉलेज द्वारा अग्रसारित किए थे। इससे विद्यार्थियों को विलंब शुल्क देना होगा। जबकि अभ्यर्थियों का कहना था कि समय से परीक्षा फॉर्म जमा कर दिए, तो विलंब शुल्क क्यों दें। परीक्षा शुल्क के बराबर विलंब शुल्क है। सोमवार की शाम अभ्यर्थी विलंब शुल्क जमा करने, प्रवेश पत्र न मिलने पर भड़क गए। कॉलेज प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहां कि उन्होंने अपने परीक्षा फॉर्म फरवरी में ही कॉलेज में जमा कर दिए थे तो फिर इतनी देर से विश्वविद्यालय को क्यो भेजे गए। इनमें कुछ ऐसे अभ्यर्थी है जिनके द्वितीय वर्ष की पूरक प्रयोगात्मक परीक्षा भी अभी संपन्न नहीं हुई हैं। उन्हें तृतीय वर्ष की मुख्य परीक्षा पहले हो रही हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन अभ्यर्थियों भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय से इनकी परीक्षाएं संपन्न नहीं हुई तो अभाविप उग्र आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। - डॉ. हर्षित सिंह चौहान, प्रांत मेडिविजन प्रमुख एबीवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार कार्य किया गया है। विश्वविद्यालय की गलती से हुआ यह हुआ है। कॉलेज प्रशासन की कोई गलती नहीं है। प्रयास किए जा रहा है कि अभ्यर्थियों केा समय से प्रवेश पत्र मिल सके। उनके भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। - डॉ. सुदीप सहाय बेदार, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed