फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

इंटर की मार्कशीट में अंक की जगह दिए तीन क्रॉस, अब प्रवेश के लिए भटक रहे विद्यार्थी

Fri, 27 Aug 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। कोरोना संकट काल में बिना परीक्षा के ही इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को प्रोन्नति दे दी गई थी। कई विद्यार्थियों की मार्कशीट पर उत्तीर्ण करते हुए तीन क्रॉस लिख दिया गया, तो कई को नंबर दिए गए। मगर वह भी उम्मीद से कम। इससे अब उन विद्यार्थियों को डिग्री कॉलेजों में प्रवेश नहीं मिला रहा। बृहस्पतिवार को बीसलपुर के तमाम विद्यार्थियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा अधिकारियों को सुनाई। अधिकारियों ने समस्या सुनने के बाद जल्द ही हल कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना काल के दौरान सभी कॉलेजों को बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही उत्तीर्ण करने के शासनादेश जारी किया था। इस पर यूपी बोर्ड द्वारा बिना परीक्षा के ही रिजल्ट घोषित कर दिया। इस दौरान कई विद्यार्थी ऐसे भी है जिनको उम्मीद से कम अंक दिए गए हैं। जबकि कई विद्यार्थियों को प्रोन्नति करते हुए पास कर दिया गया। मार्कशीट में अंक की जगह ट्रिपल एक्स लिख दिया गया। उस समय तो विद्यार्थी शांत रहे, मगर अब कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेने के पहुंचे, तो वहा तीन क्रॉस और मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश की बात कहकर वापस कर दिया गया। इससे इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए भटकना पड़ा रहा है। जनपद से लेकर बरेली तक प्रवेश को भटकने के बाद बृहस्पतिवार को बीसलपुर के तमाम विद्यार्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम से मिलकर समस्या सुनाई। डीएम पुलकित खरे ने डीआईओएस से वार्ता करने के बाद विद्यार्थियों को जल्द निस्तारण कराने की आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सछास पदाधिकारियों बोले विद्यार्थियों की लड़ाई को होगा आंदोलन
परीक्षा परिणाम में धांधली का आरोप लगा रहे विद्यार्थियों के साथ सछास के पदाधिकारी डीएम आवास पहुंचे। सछास जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी इसके बाद छात्रों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। जानकारी पर पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा और जिला महासचिव यूसुफ कादरी भी पहुंच गए। पदाधिकारियों ने अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद सपा नेताओं ने समाधान ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि विद्यार्थियों की लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी जाएगी। इस दौरान शशांक चक्रवर्ती चिंटू, अभिषेक गंगवार, अंशुल गंगवार, आकाशदीप दीक्षित, अरशद खान, संजीव शंखधार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल में परीक्षा देने पर 75 प्रतिशत अंक आए थे। इस बार सरकार ने उत्तीर्ण तो करा दिया, मगर मार्कशीट पर तीन क्रॉस लिखा होने के कारण एडमिशन नहीं मिल पा रहा। अगर एडमिशन नहीं मिला, तो भविष्य खराब हो जाएगा। - अभिराज सिंह, छात्र
सरकार ने इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण तो करा दिया, मगर मार्कशीट में अंक उम्मीद से काफी कम सिर्फ 52 प्रतिशत है। जबकि हाईस्कूल में 73 प्रतिशत अंक आए थे। डिग्री कॉलेज में मेरिट के अनुसार एडमिशन होने के बाद काफी दिक्कत है। -कुशाग्र, छात्र
इस बार भविष्य अंधकारमय होता दिखाई दे रहा है। पहले कोरोना के कारण कॉलेज बंद थे। अब बिना परीक्षा के उत्तीर्ण किया गया है, तो मार्कशीट में तीन क्रॉस लिखा हुआ है। जबकि हाई स्कूल में 68 प्रतिशत अंक है। - पायल, छात्रा
उत्तीर्ण होने के बाद भी डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए भटकने के बाद भी नहीं मिल रहा है। मार्कशीट पर तीन क्रॉस लिखा होने के कारण कॉलेजों से वापस दिया जा रहा है। इसके लिए समस्या लेकर आए हैं। - रुचि वर्मा, छात्रा

जो विद्यार्थी अपने परीक्षाफल से संतुष्ट नहीं है। उनसे परीक्षा को लेकर प्रत्यावेदन मांगा गया है। किसी एक विषय में फेल होने की स्थित में नंबर मार्कशीट में सो नहीं किए गए। सीधे उन विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया गया। इसको लेकर क्षेत्रीय सचिव बरेली से वार्ता भी की गई है। तीन क्रॉस या फिर अंकों से असंतुष्ट बच्चों को फिर से परीक्षा का मौका दिया जा रहा है।- ओमप्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed