फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

पंजीकरण नहीं कराने पर निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द

Fri, 16 Apr 2021 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। जनपद के सभी निजी बेसिक स्कूलों को आरटीई पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए है। इसके बावजूद निजी स्कूलों ने इसमें रुचि नहीं ली है। अब शासन ने 17 अप्रैल तक स्कूलों को पंजीकरण करने का आखिरी मौका दिया है। बीएसए ने निर्धारित अवधि तक पंजीकरण न कराने वाले स्कूलों पर मान्यता रद्द की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बता दें कि अभी तक 527 स्कूलों का पंजीकरण होगा बाकी है।
विज्ञापन

शासन ने सभी मान्यता प्राप्त निजी बेसिक स्कूलों से जुड़ी सारी जानकारी स्कूल प्रबंधन को अनिवार्य रूप से निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर गत वर्ष 15 दिसंबर को महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने आदेश जारी किए थे। स्कूल संचालकों को विद्यालय से संबंधित सभी जानकारियां पोर्टल पर एनआईसी की ओर जोड़े गए मॉड्यूल में से एक स्कूल मॉड्यूल पर देनी थी, मगर निजी स्कूल संचालकों ने शासन के इस आदेश को तवज्जो ही नहीं दी। बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक जनपद में 787 मान्यता प्राप्त निजी बेसिक स्कूल हैं। साढ़े तीन माह में अब मात्र 260 स्कूलों ने भी पोर्टल पर अपना पंजीकरण किया है। फिलहाल 527 स्कूलों का पंजीकरण होगा बाकी है। फिलहाल शासन ने पंजीकरण न करने वाले विद्यालयों को एक और मौका दिया है। जिला समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक राकेश पटेल ने बताया कि शासन ने आरटीई पोर्टल को 17 तक के लिए पुन: खोल दिया है। जिन स्कूलों ने अपना पंजीकरण नहीं किया है, वह 17 अप्रैल तक पोर्टल पर पंजीकरण कर लें। निर्धारित समय पर पंजीकरण नहीं कराने की स्थिति में मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन द्वारा मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को आरटीई पोर्टल पर पंजीकरण करने के आदेश दिए थे, इसके बावजूद अधिकांश स्कूलों ने पंजीकरण नहीं किया। अब 17 अप्रैल तक पोर्टल को पुन: खोला गया है। निर्धारित अवधि तक पंजीकरण न करने वाले स्कूलों पर मान्यता रद्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रकेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed