फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

जिले पांच कॉलेज डिबार सूची में, नहीं बन सकेंगे परीक्षा केंद्र

Mon, 25 Jan 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई है। परिषद ने प्रदेश भर के 312 कॉलेजों की डिबार सूची जारी कर दी। सूची में जनपद के पांच कॉलेज भी शामिल हैं। इन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। केंद्र निर्धारण नीति में बदलाव के बाद परीक्षा केंद्रों की पहली सूची देर शाम तक जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने बोर्ड परीक्षा को लेकर गत वर्ष 25 नवंबर को केंद्र निर्धारण नीति जारी की थी। जनपद के सभी 170 माध्यमिक विद्यालयों द्वारा परीक्षा केंद्रों के निर्धारण संबंधी मांगी गई सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। तहसीलवार गठित कमेटी द्वारा सुविधाओं का मूल्यांकन भी कराया जा चुका है। शासनादेश के मुताबिक परीक्षा केंद्रों की पहली सूची 11 जनवरी को जारी होनी थी। मगर प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक होने के चलते ने शासन को पुन: प्रस्ताव भेजा। जिस पर शासन ने मुहर लगा दी। इसके बाद संशोधित नीति जारी करते हुए नए मानकों पर परीक्षा केंद्र तय करने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों की पहली सूची 25 जनवरी को जारी होने की बात कहीं गई थी। इधर बोर्ड मुख्यालय ने प्रदेश भर के 312 डिबार कॉलेजों की सूची जारी की दी। इसमें जनपद के भी पांच कॉलेज शामिल है। डिबार सूची डीआईओएस कार्यालय को प्राप्त हो गई है। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि बोर्ड द्वारा डिबार सूची जारी की गई है। इसमें जनपद सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज जोगराजपुर, डॉ. राम मनोहर लोहिया कन्या इंटर कॉलेज ललौरीखेड़ा, आरपीएमपी कॉलेज बमरौली, जनकल्याण केजीसी इंटर कॉलेज अमखेडा और एसडीबीआर सर्वोदय इंटर कॉलेज कल्यानपुर नौगवां शामिल है। यह सभी पांचों कॉलेज पूर्व से डिबार चले आ रहे हैं। इन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इधर परीक्षा केंद्रों की पहली सूची सोमवार देर शाम तक जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed