{"_id":"5d6d5b9e8ebc3e017f1e4f94","slug":"education-pilibhit-news-bly3745920188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्प की आरती और साक्षी को मिला गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्प की आरती और साक्षी को मिला गोल्ड मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को पुष्प इंस्ट्ीटय़ूट की दो छात्राओं को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
पुष्प इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने पूर्व से ही शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व विशेष अतिथि चिदानंद सरस्वती ने पुष्प की एमसीसी(गृहविज्ञान) सामान्य की छात्रा आरती कुमारी व एमएससी (गृहविज्ञान) मानवविकास की साक्षी सक्सेना को गोल्ड मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मेडल प्राप्त कर छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों व माता पिता को दिया। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एसपीएस संधू समेत अन्य स्टाफ ने छात्राओं को बधाई दी। आरती कुमारी पुत्री नंद किशोर शहर के फॉरेस्ट कॉलोनी व साक्षी सक्सेना पुत्री राजेश सक्सेना नौगवा पकडिय़ा की रहने वाली है।
पीलीभीत की ताहिरा को भी मिला गोल्ड मेडल
पीलीभीत के मोहल्ला खुदागंज निवासी महबूब अहमद की पुत्री ताहिरा खानम ने बरेली के रानी अबंती बाई महिला राजकीय महाविद्यालय से एमए गृहविज्ञान में रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए थे। सोमवार को राज्यपाल ने ताहिरा को भी गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।