{"_id":"5d56b90b8ebc3e896c5596a1","slug":"education-pilibhit-news-bly372485144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के विरोध के चलते काउंसलिंग टली, आज होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के विरोध के चलते काउंसलिंग टली, आज होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले के इंग्लिश मीडियम स्कूलों से नॉन इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पदस्थापन को लेकर 104 शिक्षकों की काउंसलिंग होनी है। शिक्षकों के विरोध के चलते शुक्रवार को होने वाली काउंसंलिंग एक दिन के लिए टल गई। अब यह काउंसलिंग शनिवार दोपहर 12 बजे से होगी।
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जिले में 105 प्राइमरी स्कूल अंग्रेजी माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। अधिकांश स्कूलों में अंग्रेजी भाषा के शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। अब इन स्कूलों से हिंदी मीडियम के शिक्षकों को हटाया जाना है। पदस्थापन को लेकर 104 शिक्षकों को शुक्रवार को काउंसलिंग के लिए बीएसए कार्यालय बुलाया गया था। इधर, शुक्रवार को निर्धारित समय से पूर्व ही अधिकांश शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंच गए। इन शिक्षकों ने एकल और शिक्षक विहीन विद्यालयों में पदस्थापन होने की जानकारी मिलने पर शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ शिक्षकों ने काउंसलिंग नियम विरुद्ध तरीके से करने का आरोप लगाया। इसके बाद डायट प्राचार्य एसएम सिद्दीकी की अध्यक्षता में गठित कमेठी द्वारा विचार विमर्श किया गया। तय हुआ कि शिक्षकों का ब्लाक नहीं बदला जाएगा। उनकी तैनाती उसी ब्लाक में रिक्त सीटों पर की जाएगी, जिसके लिए शिक्षक राजी हो गए। बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि नामांकन के सापेक्ष रिक्त पदों पर शिक्षकों का पदस्थापन किया जाएगा। काउंसलिंग शनिवार दोपहर 12 बजे होगी।