{"_id":"694edc089ed9cf2e4c07e454","slug":"education-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-150625-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक दिन में 80 छात्रों की होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक दिन में 80 छात्रों की होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
Sat, 27 Dec 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षाओं को पारदर्शी और समय पर संपन्न कराने के लिए डीआईओएस ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। एक दिन में अधिकतम 80 छात्रों का ही मूल्यांकन होगा।
18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षा में कुल 41,821 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 23,241 और इंटर के 18,580 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिले में 66 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी विद्यालय में संबंधित विषय के परीक्षार्थियों की संख्या 80 से अधिक है तो वहां परीक्षा दो या उससे अधिक चरणों में आयोजित की जाएगी। इससे परीक्षक प्रत्येक छात्र को पर्याप्त समय दे सकेंगे और मूल्यांकन की गुणवत्ता बनी रहेगी।
सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्य निगरानी में होंगी। परीक्षा के दौरान की पूरी फुटेज और रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखना होगा, जिसे बोर्ड की ओर से मांगे जाने पर प्रस्तुत करना अनिवार्य है। कैमरों की खराबी या रिकार्डिंग न होने की स्थिति में संबंधित विद्यालय प्रबंधन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।