फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eat buckwheat flour with care, lest adulteration spoil your health

Pilibhit News: संभल के खाएं कुट्टू का आटा, कहीं मिलावट खराब न कर दे सेहत

Fri, 24 Mar 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Eat buckwheat flour with care, lest adulteration spoil your health
- गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ में मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से कई लोग हो गए बीमार
विज्ञापन

- जिले में जिम्मेदार अफसरों ने अभी शुरू नहीं किया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। कुट्टू का आटा खाने से गाजियाबाद, हापुड़ व मेरठ में करीब सवा सौ लोगों की तबीयत खराब होने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुट्टू के आटे का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरती जाए। नवरात्र में कुट्टू के आटे की सबसे ज्यादा बिक्री होती है, ऐसे में मुनाफाखोर इसमें मिलावट करने से नहीं चूकते।
नवरात्र में फलों के साथ ही कुट्टू आटे की मांग खासी बढ़ी है। यही कारण है कि मुनाफाखोर इसमें मिलावट शुरू कर देते हैं। सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी बताते हैं कि नवरात्र को लेकर व्यापारी काफी दिनों पहले से कुट्टू के आटे को इकट्ठा कर लेते हैं। ज्यादा दिन तक रखने से इसमें फंगस आ सकता है। कुट्टू के आटे की पहचान उसके रंग से की जाती है। इसका रंग गहरा भूरा होता है। अगर आटे का रंग हल्का गहरा लगे तो समझ जाइए कि इसमें मिलावट है। इसकी खासियत यह है मिलावट होने पर सबसे पहले इसका रंग बदलेगा।
विज्ञापन

आटे को मलते समय भी पता चल जाता है कि मिलावट है या नहीं, अगर गूंथते समय आटा बिखर जाए तो समझ जाइए इसमें मिलावट है। इसके साथ ही आटा खरीदते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए। खुले में रखे आटे को नहीं खरीदना चाहिए। इसमें धूल मिल जाती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पिछले वर्ष दो लोगों पर मिलावट को लेकर हो चुका है जुर्माना
बीते वर्ष व्रत के दौरान कुट्टू के आटे का प्रयोग बढ़ने पर खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर से नमूने लिए गए थे। जांच के दौरान आटे में मिलावट होने की पुष्टि हुई थी। पूरनपुर के दुकानदार पर 25000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा जहानाबाद के वार्ड नंबर 5 के एक दुकानदार के यहां से भी आटे का नमूना लिया गया, जो जांच में फेल हो गया। उस पर भी 25000 का जुर्माना लगाया गया था।

00
घटिया आटा सेहत के लिए है नुकसानदायक

जिला अस्पताल के फिजिशियन रमाकांत सागर का कहना है कि घटिया आटा खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा रहता है। इसके लिए पैकिंग और ब्रांडेड आटे का सेवन करना चाहिए। घटिया कुट्टू का आटा खाने से उल्टी, दस्त, पेट दर्द हो सकता है। कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। खराब आटे से बने पदार्थों का सेवन करने से लिवर पर भी बुरा असर पड़ता है। कुट्टू का आटा खुला हुआ न खरीदें। दूसरा गूंथने के बाद इसे ज्यादा देर तक खुला न छोड़ें।
---
मिलावट को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत जिले में कुट्टू के आटे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
- शशांक त्रिपाठी, सहायक आयुक्त खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed