फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Easy to reach Delhi, difficult to go to tehsils

छोटे हाथी पर सवार परिवहन व्यवस्था...दिल्ली पहुंचना आसान, तहसीलों में मुश्किल

Tue, 21 Jun 2022 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Easy to reach Delhi, difficult to go to tehsils
पीलीभीत। किसी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में परिवहन सेवा का महत्वपूर्णं योगदान होता है। परिवहन सेवा के बगैर विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। जिले की पांच तहसीलों में परिवहन सेवा पिछले कई सालों से पटरी से उतरी हुई है। आलम यह है कि 40 किलोमीटर दूर तहसीलों में पहुंचना टेड़ी खीर है। इसके मुकाबले देश की राजधानी 300 किमी दूर दिल्ली पहुंचना काफी आसान है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो की कुल बसों से आधे से अधिक बसें दिल्ली रूट पर संचालित की जा रही है। अन्य मार्गों पर लोगों को सरकारी बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले का परिवहन तंत्र डग्गामार वाहनों के सहारे रह गया है। परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के अभिलेखों के अनुसार सभी रूटों परन 94 बसों का संचालन हो रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें 12 बसे ऐसी हैं जो कंडम हो चुकी हैं और नीलामी की दहलीज में खड़ी हैं। जो कभी नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो जाएंगी। इसके बाद भी 30 से 40 बसों को मरम्मत के सहारे संचालित किया जा रहा है। यह बसें भी पूरी तरह से जर्जर हैं। इसके अलावा औसत 35 बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया जा रहा है। कलीनगर और अमरिया तहसील के लिए कोई बस सेवा नहीं है। सिर्फ उधर से गुजरने वाली बसों के सहारे ही यात्री है। ऐसे में यात्रियों के लिए दिल्ली जाना हो तो आसानी से बस मिल जाती है, मगर अमरिया और कलीनगर तहसील जाना हो तो कोई बस सेवा नहीं है। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संचालन डग्गामार वाहनों के सहारे रह गया है। मैजिक संचालक लीक से हटकर तहसील पूरनपुर, बीसलपुर, पीलीभीत के मुख्य मार्गों पर रोज सवारियों को ढोते नजर आते है। किराया भी मन मुताबिक वसूल रहे हैं और यात्रियों को मजबूरन अधिक किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन

किसी रूट पर कितनी संचालित हो रहीं बसें
दिल्ली रूट पर 35 बसों का संचालन किया जा रहा है। लखनऊ के लिए चार, शाहजहांपुर के लिए एक, बरेली के लिए पांच, टनकपुर के लिए दस, रुद्रपुर के लिए एक बस का संचालन हो रहा है। इसके अलावा गभिया सहराई और चंदिया हजारा से पूरनपुर होते हुए एक-एक बस दिल्ली के लिए चलाई जा रही है। पीलीभीत से पलिया के लिए दो, खजुरिया के लिए एक, कसगंजा के लिए एक बस का संचालन हो रहा है। पीलीभीत से अमरिया दिल्ली और पीलीभीत से अमरिया रुद्रपुर के लिए बस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी रूटों पर यात्रियों के अनुसार पर्याप्त बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों की मरम्मत को लेकर भी गंभीरता से करने के निदेश दिए गए है। यात्रियों के अनुसार बसों को बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। - वीके गंगवार, एआरएम रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed