फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   E-rickshaw standing at the stadium eating junk

स्टेडियम में खड़े ई-रिक्शा जंक खा रहे

Tue, 04 Apr 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 04 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw standing at the stadium eating junk
स्टेडियम में खड़े ई-रिक्शा जंक खा रहे
रिक्शा चालकों को शारीरिक श्रम से बचाने के लिए सपा सरकार में ई-रिक्शों का वितरण कराया गया था लेकिन इनमें कुछ लाभार्थियों के अभिलेख पूरे न होने के कारण 10 ई-रिक्शों का वितरण नहीं हो पाया था। गांधी स्टेडियम में आज भी यह ई-रिक्शा खड़े हैं। सपा सरकार ने साइकिल वितरण के साथ ई-रिक्शों का वितरण किया था। तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खां ने पीलीभीत पहुंचकर गांधी स्टेडियम में हुए समारोह में करीब 350 रिक्शों का वितरण किया था। आनन फानन  हुए वितरण के समय लाभार्थियों की सूची बना ली गई लेकिन कई लाभार्थियों के अभिलेख पूर्ण कराने की औपचारिकता अब तक पूरी नहीं हो सकी है। उस समय सत्ता के दबाव में विभागीय अधिकारियों ने कुछ ऐसे लोगों के नाम भी लाभार्थियों की सूची में शामिल कर लिए जो बाद में अपात्र हो गए। इसके चलते करीब 10 ई-रिक्शों का वितरण आज तक नहीं हो पाया है। बताते हैं ई-रिक्शा के लिए परिवहन विभाग से प्रशिक्षण के साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाया जाना था, लेकिन किसी की आयु अधिक होने, किसी के कंप्यूटर परीक्षा में उत्तीर्ण न होने आदि के चलते लाइसेंस नहीं बन पाये। इसके चलते 10 आवेदनों के अभिलेख अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। डूडा के परियोजना अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि अभिलेख पूरा कराने की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही ई-रिक्शों का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed