फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   E-rickshaw hit by high speed pickup, villager killed, eight injured

Pilibhit News: तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आई ई-रिक्शा, ग्रामीण की मौत, आठ घायल

Wed, 26 Jun 2024 03:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw hit by high speed pickup, villager killed, eight injured
जहानाबाद शाही मार्ग पर दुर्धटना के बाद लगी भीड़ ।संवाद
जहानाबाद(पीलीभीत)। जहानाबाद-शाही मार्ग पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर ई-रिक्शा खाई में जा गिरा। हादसे में ई-रिक्शा सवार ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जहानाबाद-शाही मार्ग पर बरेली हाईवे स्थित शाही मोड़ तक के लिए ई-रिक्शा का संचालन किया जाता है। नगर के नई बस्ती इलाके का रहने वाला नाजिम दोपहर बाद करीब नौ यात्रियों को बैठाने के बाद जहानाबाद से शाही के लिए रवाना हुआ था। हंडा और कुकरीखेड़ा के बीच अचानक शाही की ओर से अनियंत्रित गति से आ रहे पिकअप वाहन ने ई-रिक्शा को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

जोरदार टक्कर लगने से ई-रिक्शा मार्ग के किनारे खाई में जाकर पलट गया। खाई में पानी भी भरा था। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ई-रिक्शा में सवार लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। सूचना के बाद जहानाबाद थाने के इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस के आने के बाद घायलों को नगर की सीएचसी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने जहानाबाद क्षेत्र के गांव खमड़िया दलेलगंज निवासी बुंदन (45) पुत्र हमीदुल्ला को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

हादसे में ये हुए घायल
रफीक बानो, ई-रिक्शा चालक नाजिम, जहानाबाद क्षेत्र के गांव अंडरायन निवासी अंजून, उसके पुत्र रहीम और हुसैन, बरखेड़ा के पौटा खमड़िया गांव निवासी आमना, नवाबगंज क्षेत्र के गांव कियार निवासी मीना मिश्रा, बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पनबड़िया निवासी सचिन।

जहानाबाद में इको की चपेट में आकर बाइक सवार ग्रामीण ने दम तोड़ा
जहानाबाद। निसरा से परेवा वैश्य जाने वाले मार्ग पर सोमवार देर शाम इको की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव रुरकी निवासी मुस्तकीम ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा तारिक खान (50) पुत्र सज्जाद हुसैन सोमवार शाम जहानाबाद क्षेत्र के दलेलगंज जाने के लिए बाइक से निकले थे। निसरा से परेवा वैश्य जाने वाले मार्ग पर लदपुरा गांव के पास पहुंचते ही अनियंत्रित गति से आई इको ने बाइक के चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चाचा की मौके पर मौत हो गई।

सूचना के बाद क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी वहां पहुंच गए। भतीजे ने तहरीर में इको के नंबर का जिक्र करते हुए लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद

जहानाबाद शाही मार्ग पर दुर्धटना के बाद लगी भीड़ ।संवाद

जहानाबाद शाही मार्ग पर दुर्धटना के बाद लगी भीड़ ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed