फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   During the inspection of the City Magistrate, 14 employees were found missing from the BSA office

Pilibhit News: सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में बीएसए कार्यालय से नदारद मिले 14 कर्मचारी

Tue, 30 Jul 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 30 Jul 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
During the inspection of the City Magistrate, 14 employees were found missing from the BSA office
बीएसए कार्यालय का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट।स्रोत:सिटी मजिस्ट्रेट
पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी ही समय का पालन नहीं कर पा रहे हैं। इसका खुलासा सिटी मजिस्ट्रेट के औचक निरीक्षण में हुआ है। सोमवार को डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर जब कार्यालय पहुंचे तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और मरौरी के खंड शिक्षा अधिकारी दफ्तर में नहीं मिले। बताया गया कि वह अवकाश पर हैं। इसके अलावा विभिन्न पटल पर तैनात 14 कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले। कार्रवाई के लिए निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान नगरीय क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यालय में तैनात स्टाफ की उपस्थिति पंजिका की जांच की तो कक्ष संख्या एक से आठ में कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। 10:24 बजे कक्ष संख्या 9 से 14 तक के कर्मचारियों की उपस्थिति को देखा गया। यह लोग भी मौके पर नहीं मिले। सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण की जानकारी पर आनन-फानन कर्मचारी कार्यालय पहुंचने लगे। तब तक सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी की अनुपस्थिति दर्शाकर निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम को भेज दी।
विज्ञापन


यह कर्मचारी मिले गैरहाजिर
सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को डीसी बालिका शिक्षा मनीष कुमार, डीसी एमडीएम सौरभ, डीसी सचिन कुमार, पवन अग्रवाल, लिपिक सुशील, साहिबा, कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप कुमार नेगी, सचिन, मथुरा प्रसाद, धर्मवीर कार्यालय में नहीं मिले। वहीं, वरिष्ठ सहायक राजीव रत्न, अनुचर राजीव, संविदा कर्मी मंजीत और रविंद्र भी गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
निरीक्षण में 14 कर्मचारी कार्यालय में नहीं मिले। बीएसए और मरौरी ब्लॉक के बीईओ अवकाश पर बताए गए। रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई है। - विजय वर्धन तोमर, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed