फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   During investigation, police found the rape allegation to be fake

Pilibhit News: पुलिस ने जांच में दुष्कर्म के आरोप को पाया फर्जी

Mon, 09 Sep 2024 05:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
During investigation, police found the rape allegation to be fake
तीन दिन पूर्व महिला ने एसपी से कार्रवाई की लगाई थी गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने एक महिला के दुकानदार पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप को जांच मेंं फर्जी पाया है।

नगर के एक मोहल्ले की महिला ने तीन दिन पूर्व एसपी अविनाश पांडेय को शिकायती पत्र देकर कहा था कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है। घरों में बर्तन धोकर गुजारा करती है। पांच दिन पूर्व वह एक दुकानदार के घर बर्तन साफ करने गई थी। जहां दुकानदार ने उससे दुष्कर्म किया। उसने उसी दिन कोतवाली में नामजद तहरीर दी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
एसपी ने प्रार्थना पत्र कोतवाली में भेजकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि महिला ने उससे 20 हजार रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर उसने झूठा फंसाने की कोशिश की।
विज्ञापन

दुकानदार ने पुलिस के सामने एक ऐसा व्यक्ति भी पेश किया, जिससे महिला इसी तरह 20 हजार रुपये झटक चुकी थी। जांच में पुलिस ने पाया कि महिला इसी प्रकार से लोगों से पैसे झटकने और पैसे न देने पर झूठी शिकायत करने की आदी है। कोतवाल अशोकपाल का कहना है कि दुकानदार पर लगाया गया आरोप निराधार निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed