फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   During firing hav Satnam 's death from heart attack

गोलीबारी के दौरान हवलदार सतनाम की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 01 Nov 2015 11:37 PM IST
Madotanda
Madotanda Updated Sun, 01 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
During firing hav Satnam 's death from heart attack

जम्मू कश्मीर के लेह लद्दाख में तैनात आर्मी के हवलदार माधोटांडा थाना क्षेत्र के मझारा ताल्लुके महाराजपुर निवासी सतनाम सिंह की तीन दिन पूर्व हुई गोलाबारी के दौरान हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। उनका शव रविवार सुबह गांव लाया गया। जहां सलामी देने के बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

जरनैल सिंह के 38 वर्षीय पुत्र सतनाम सिंह की 21 वर्ष पूर्व 95 फील्ड रेजीमेंट में एक सैनिक के रूप में तैनाती हुई थी। फील्ड के सूबेदार भूपेंद्र सिंह व गिरीश भट्ट ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हवलदार सतनाम की तैनाती लेह लद्दाख के अनंतताल पोस्ट पर हुई थी। तीस अक्तूबर को वह अपने साथियों के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसमें सतनाम भी शामिल थे।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग के दौरान ही दूसरी ओर से फायरिंग शुरू हो गई। दुश्मनों से मोर्चा लेने के दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे सतनाम सिंह को अचानक हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना गांव समेत आसपास क्षेत्रों में पहले ही आग की तरह फैल चुकी थी। रविवार को शव आने की जानकारी पर तमाम क्षेत्रवासी अपने सैनिक को अंतिम विदाई देने पहुंच गए। जहां सलामी देने के बाद हवलदार सतनाम का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूढे़ पिता बोले शायद रब को यही था मंजूर
सतनाम सिंह की मौत की खबर पर पर मां गुरदीप कौर व पत्नी जसवीर कौर तड़प उठे। वहीं बेटे को सेना में भेजने वाले वृद्ध पिता जरनैल सिंह सभी को ढांढस बांधते नजर आए। वह आंसुओं को रोकने की कोशिश करते हुए बोले शायद रब को यही मंजूर था। सतनाम की 12 वर्षीय बेटी पवनदीप व नौ वर्षीय बेटा सतप्रीत पिता की मौत पर गुमसुम नजर आए।


बीमार पिता से छिना सहारा
सतनाम सिंह के वृद्ध पिता जरनैल सिंह पिछले लंबे अरसे से गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे हैं। सतनाम सिंह के छोटे भाई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पिता को महीने में दो बार डायलिसिस कराने लखनऊ जाना पड़ता है। अब बड़े भाई के चले जाने से उनकी कमी तो खलेगी ही।

दो माह में होने वाला था प्रमोशन
सतनाम सिंह के परिवार वालों के मुताबिक सतनाम ने कुछ दिन पूर्व ही अपना प्रमोशन होने की बात बताई थी। इसको लेकर वह काफी खुश थ्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed