{"_id":"69e9a8fe9303ac3f440111c6","slug":"duplicate-harpic-veet-and-colin-were-being-sold-at-shops-police-raided-seven-locations-in-pilibhit-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दुकानों पर बेचा जा रहा था नकली हार्पिक, वीट और कोलिन, पुलिस ने सात जगह मारा छापा, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दुकानों पर बेचा जा रहा था नकली हार्पिक, वीट और कोलिन, पुलिस ने सात जगह मारा छापा, मची खलबली
Thu, 23 Apr 2026 11:27 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:27 AM IST
सार
पीलीभीत में एक कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस ने सात स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकली सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई से जिले के व्यापारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
गोदाम से बरामद हुआ नकली सामान
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत में डुप्लीकेट हार्पिक, वीट क्रीम और कोलिन की बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गोदाम और कोतवाली क्षेत्र में छह दुकानों/ गोदाम में छापा मारा गया, जहां डुप्लीकेट सामान की बरामदगी हुई है। बताया जा रहा है कि यह खेल जिले में अन्य स्थानों पर भी चल रहा है।
विज्ञापन
अल्फा इंटेलिजेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अनुसंधान अधिकारी बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया निवासी संजीत कुमार पासवान ने सुनगढ़ी थाना और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उनकी कंपनी को रेकिट वेंकिशर इंडिया लिमिटेड की पावर ऑफ अटॉर्नी प्राप्त है। सूचना मिली थी कि पीलीभीत में कंपनी के नाम पर क्लीनिंग और कॉस्मेटिक के डुप्लीकेट उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इसके सत्यापन के लिए एक छापेमारी दल गठित किया गया। इसमें उनके साथ लालचंद, मोनी कुमार, सुनील कुमार को शामिल किया गया।
विज्ञापन
व्यापारियों में मची खलबली
जांच में कोतवाली क्षेत्र में छह दुकानों पर नकली सामान मिला। वहीं सुनगढ़ी क्षेत्र में भी एक बरातघर के पास गोदाम से डुप्लीकेट सामान मिला है। अनुसंधान अधिकारी की तहरीर पर सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस ने इन सभी स्थानों पर छापा मारकर नकली हार्पिक, वीट क्रीम और कोलिन क्लीनिंग उत्पाद बरामद किया है। छापेमारी से व्यापारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन