{"_id":"673b914e4c590dc6e00d0644","slug":"due-to-transformer-explosion-electricity-supply-in-the-market-was-disrupted-for-three-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125808-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से बाजार में तीन घंटे बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से बाजार में तीन घंटे बाधित रही बिजली
विज्ञापन
पीलीभीत में छोटी मार्केट के पास ट्रांसफार्मर के पास लाइन सही करते कर्मी।स्रोत:ऊर्जा निगम
पीलीभीत। शहर की छोटी मार्केट में लगा ट्रांसफाॅर्मर फुंक जाने से करीब तीन घंटा तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं शहर में कराए जा रहे मरम्मत कार्य के नाम पर भी कई इलाकों में उपभोक्ताओं को कई घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं मिली।
शहर की बिजली व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बेपटरी होती जा रही है। सोमवार को शहर के छोटी मार्केट में लगा ट्रांसफाॅर्मर फुंक जाने से करीब 100 उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही। सूचना पर पहुंची विद्युत निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत कराई। इससे करीब तीन घंटे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी।
इसके अलावा शहर के मोहल्ला डालचंद में रीवैंप योजना के तहत खंभे लगाए जाने का काम किया जा रहा है। इससे चलते यहां करीब दो घंटा तक बिजली बाधित रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजनकुंज कॉलोनी, अवध नगर, सुरभि कॉलोनी, नई बस्ती, तुलाराम, खैरूल्ला शाह सहित कई इलाकों में बिजली कटौती होती रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि छोटी मार्केट में रखा ट्रांसफाॅर्मर तकनीकी खराबी आने से फुंक गया था। मरम्मत कार्य करा दिया गया।