फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to the increase in heat, the problems of ringworm and scabies patients started increasing.

Pilibhit News: गर्मी बढ़ने से दाद-खाज के मरीजों की बढ़ने लगी समस्याएं

Thu, 12 Mar 2026 10:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 12 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Due to the increase in heat, the problems of ringworm and scabies patients started increasing.
पीलीभीत। तापमान बढ़ने के साथ ही दाद-खाज व अन्य त्वचा रोगों से पीड़ित पुराने मरीजों की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। गर्मी व पसीने के कारण त्वचा संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इससे जिला अस्पताल के त्वचा रोग कक्ष में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के त्वचा रोग कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखी गई। इसमें ज्यादातर मरीज गर्मी बढ़ने से दाद-खाज के साथ खुजली, फंगल इफेक्शन, लाल चकत्ते आदि के देखे गए। इस दौरान लगभग 200 से अधिक मरीजों की त्वचा संबंधी समस्याओं का परामर्श लेने के साथ त्वचा रोग विशेषज्ञ एसपी सिंह ने उनको पर्चे पर दवाएं भी लिखकर दी।
विज्ञापन

चिकित्सक एसपी सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने पर पसीना अधिक आता है, इससे त्वचा पर फंगल संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। खासकर वे मरीज जिन्हें पहले से दाद-खाज की समस्या रही है, उनमें यह बीमारी दोबारा उभरने लगती है। ऐसे मरीजों में खुजली, लाल चकत्ते व त्वचा पर गोल आकार के दाग जैसी शिकायतें आम तौर पर देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
कॉटन के कपड़े पहनें
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि गर्मियों में शरीर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। पसीने वाले कपड़ों को देर तक पहनने से बचना चाहिए व सूती कपड़ों का उपयोग करना चाहिए। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के तौलिया, कपड़े या अन्य सामान का इस्तेमाल करने से भी संक्रमण फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed