{"_id":"668ae5d332c733ca9b096bd4","slug":"due-to-rain-a-peepal-tree-fell-on-a-tin-shed-house-two-people-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119102-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश के कारण टिनशेड घर पर गिरा पीपल का पेड़, दो लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश के कारण टिनशेड घर पर गिरा पीपल का पेड़, दो लोग जख्मी
विज्ञापन
घुंघचाई। थाना क्षेत्र के एक गांव में बारिश और तेज हवाओं के कारण टिनशेड पर पेड़ गिर गया। जिससे दो लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव कैशोपुर निवासी रघुवीर ने बताया कि वह टिनशेड में रहकर गुजर-बसर करता है। वह अपने परिवार के साथ शनिवार को शाम खाना खाकर लेटा हुआ था। इसी दौरान पीपल का पेड़ टिनशेड जा गिरा। हादसे में रघुवीर और उसकी पत्नी जेठा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में खलबली मच गई। जिस पर आस-पड़ोस के कई लोग मौके पर पहुंचे। जैसे-तैसे लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस दौरान मलबे में दबकर हजारों रुपये का घरेलू सामान नष्ट हो गया। रघुवीर ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। संवाद