फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to leave of employees, cleaning also got leave.

Pilibhit News: कर्मियों की छुट्टी से सफाई की भी हुई छुट्टी

Fri, 06 Mar 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Due to leave of employees, cleaning also got leave.
पीलीभीत। शहर में सड़कों पर बृहस्पतिवार को गंदगी फैली रही। नगर पालिका कर्मचारियों के अवकाश के कारण शहर में सफाई नहीं की गई। इससे डलाव केंद्र पर कूड़े के ढेर लगे रहे। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि मुख्य डलाव केंद्र से कूड़ा हटाया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर में होली का उत्साह काफी धूम धड़ाके के साथ मनाया गया। शहर में कई चौराहों पर होरियारों ने एकत्र होकर जमकर नाच-गाना करते हुए होली खेली। वहीं होली पर रंगों के पैकेट, पिचकारियों के डिब्बे, खाने-पीने की सामग्री के अवशेष अन्य कचरा बड़ी मात्रा में सड़कों व गलियों में जमा हो गया, लेकिन त्योहार के अगले दिन बृहस्पतिवार को नगर पालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां व ढेले कर्मचारियों के अवकाश के चलते कई क्षेत्रों में नहीं पहुंच सके। शहर के गांधी स्टेडियम, लाल रोड, डालचंद मोहल्ला, नखासा मोहल्ला, वल्लभनगर कॉलोनी, काला मंदिर सहित कई क्षेत्रों में बने डलाव केंद्र पर कूड़ा पड़ा रहा। इससे लोगों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक साबिर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर पालिका के कर्मचारियों को अवकाश था, फिर भी प्रयास करते हुए मुख्य डलाव केंद्र से कूड़ा उठवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed