फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to fault, electricity supply to 32 villages remained disrupted for 30 hours

Pilibhit News: फाॅल्ट से 32 गांवों की 30 घंटे ठप रही बिजली

Tue, 09 Jul 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Due to fault, electricity supply to 32 villages remained disrupted for 30 hours
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन की खराबी से शेरपुरकलां के विद्युत स्टेशन से जुड़े 32 गांवों की बिजली 30 घंटे ठप रही। सोमवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की खराबी दूर कर शेरपुरकलां गांव की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई, लेकिन उप केंद्र के तीन फीडर की आपूर्ति शाम तक सुचारू नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

शेरपुरकलां में स्थित विद्युत उपकेंद्र से 32 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बिजली हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट से उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति रविवार सुबह करीब पांच बजे ठप हो गई। रविवार को दिनभर हुई बूदाबांदी में फाॅल्ट को ढूंढने में कर्मचारी जुटे रहे। रविवार शाम को फाॅल्ट ठीक होने पर मात्र कुछ देर के लिए शेरपुरकलां फीडर की आपूर्ति सुचारू की गई, मगर कुछ ही देर बाद फिर हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट से विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बिजली नहीं मिलने से 32 गांव के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। सोमवार दिन में एक बजे के बाद खराबी दूर कर शेरपुर फीडर की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई, लेकिन तीन फीडर की बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। जेई आशुतोष पांडेय ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट से बिजली आपूर्ति ठप हुई है। रविवार रात को कुछ देर के लिए शेरपुरकलां में बिजली दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



माधोटांडा में 36 घंटे ठप रही बिजली
कलीनगर। बारिश से हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट होने से माधोटांडा कस्बे में 36 घंटे तक बिजली ठप रही। इससे कई हजार उपभोक्ताओं को बारिश के बीच अंधेरे में रात काटनी पड़ी। घरों में विद्युत उपकरण ठप हो गए। लोग पानी के लिए तरसते रहे। फाॅल्ट सही होने के बाद सोमवार शाम आपूर्ति को सुचारू किया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद


बिलसंडा में अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान
बिलसंडा। बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से अघोषित बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है। रविवार शाम से लेकर सोमवार शाम तक कई घंटे बिजली की सप्लाई को बंद किया गया। विभागीय अफसरों का कहना था कि 33 केवीए में फाॅल्ट होने से आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके अलावा ईंटगांव और दियूरिया में भी बिजली परेशान करती रही। संवाद


शहर में छुटपुट फाॅल्ट से प्रभावित होती रही आपूर्ति
पीलीभीत। शहर में बारिश से कई इलाकों में छुटपुट फाॅल्ट सामने आए। इससे अग्रवाल सभा, होली चौराहा, मोहल्ला फीलखाना, कमल्ले चौराहा, रामलीला क्षेत्र में करीब एक घंटे सप्लाई प्रभावित रही। इससे करीब दो हजार परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह ट्रांसफाॅर्मर और लाइन में फाॅल्ट की समस्या सामने आती रही। अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ इलाकों में फाॅल्ट सामने आए थे। जानकारी मिलते ही सही करा दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed