{"_id":"68bf28397228e001ae08b821","slug":"due-to-enmity-a-five-year-old-innocent-was-pushed-from-the-roof-fell-on-a-high-tension-line-and-got-burnt-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143497-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रंजिश में पांच वर्षीय मासूम को छत से दिया धक्का, हाईटेंशन लाइन पर गिरकर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रंजिश में पांच वर्षीय मासूम को छत से दिया धक्का, हाईटेंशन लाइन पर गिरकर झुलसा
Tue, 09 Sep 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम करैया में रंजिश के चलते एक मासूम बच्चे के साथ हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि पड़ोसन ने पांच वर्षीय बच्चे को छत से धक्का दे दिया, इससे वह 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन पर गिरकर झुलस गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम करैया निवासी आशा देवी पत्नी सुमेरलाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि 21 अगस्त को उनका पांच वर्षीय पुत्र आयुष पड़ोस में रहने वाली महिला भागमती की छत पर गया था। आरोप है कि रंजिश के चलते भागमती ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह हाईटेंशन लाइन पर जा गिरा, इससे उसके दोनों हाथ गंभीर रूप से जल गए।
गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ और फिर दिल्ली रेफर किया गया। आशा देवी का आरोप है कि छह सितंबर को जब उन्होंने इलाज में मदद के लिए भागमती से कहा तो उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।