{"_id":"667b4cf272796df57c02d3e4","slug":"due-to-cable-replacement-electricity-remained-suspended-in-many-areas-of-puranpur-for-the-whole-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-118464-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: केबल बदलने के कारण पूरनपुर के कई इलाकों में पूरे दिन ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: केबल बदलने के कारण पूरनपुर के कई इलाकों में पूरे दिन ठप रही बिजली
विज्ञापन
रामलीला मेला मैदान के समीप केबल बदलते कर्मचारी।संवाद
पूरनपुर। केबल बदलने के लिए नगर के 400 और 100 केवीए के ट्रांसफार्मरों से मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे बिजली आपूर्ति काट दी गई। इससे 500 से अधिक परिवारों की भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप रही। केबल पड़ने पर शाम छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू की गई, तब उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
नगर और देहात में भीषण गर्मी में पिछले कई दिनों से केबल बदलने का काम चल रहा है। मंगलवार को रामलीला मेला मैदान के समीप रखे 400 केवीए और 100 केवीए के ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति बंद कर सुबह साढ़े 10 बजे केबल डालना शुरू किया गया।
भीषण गर्मी में पूरे दिन 500 परिवारों की बिजली आपूर्ति बंद रही। अवर अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि रामलीला मेला मैदान के आसपास जर्जर केबल की जगह नई दूसरी केबल डलवाई गई। इससे संबंधित ट्रांसफार्मरों के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन
शहर में कुछ इलाकों की प्रभावित रही बिजली
पीलीभीत। शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती से मंगलवार को उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली। लाल रोड पर रखे ट्रांसफार्मर की लीड पुरानी हो जाने की वजह से गलकर गिर गई। इससे साहूकारा, लाल रोड के करीब 100 उपभोक्ताओं को करीब आधा घंटा बिजली नहीं मिल सकी। इसके अलावा विकास भवन के गेट पर लगे खंभे का तार ढीला हो गया। इससे यहां की बिजली कई घंटे प्रभावित रही। सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सही कराया। इसके अलावा शहर की अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजनकुंज, दूधिया मंदिर, अग्रवाल सभा, पंजाबियान, खकरा, राम बाटिका, राजीव कॉलोनी, बल्लभ नगर, बंजरिया रोड, चावला चौराहा आदि जगहों पर फेस न आने, तारों का टूटने, लोड अधिक होने से ट्रिपिंग की समस्या आई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर दिक्कत आई। जिसे तत्काल सही करा दिया गया। संवाद
तकनीकी काम के चलते बाधित रहेगी 30 गांवों की बिजली
गजरौला। बिजली उपकेंद्र नचनी घाट से जुड़े लगभग 30 गांवों की बिजली बुधवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। जेई गौरव सागर ने बताया की 33 केवीए लाइन पर जर्जर खंभों तथा लाइन को दुरुस्त किया जाना है। इसी कारण बिजली सप्लाई को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बंद रखा जाएगा। संवाद