फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DS won inter-district cricket competition by defeating PK

Lakhimpur Kheri News: पीके को हराकर डीएस ने जीती अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 24 Oct 2023 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
DS won inter-district cricket competition by defeating PK
युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयल में  अन्तर्गजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगितामे विजयी ​खिलाड़ी
ओयल। युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयल में चल रही सात दिवसीय अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले के 28 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच धर्मसभा इंटर कॉलेज और एब्लान पब्लिक स्कूल निघासन, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच पीके इंटर कॉलेज और सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल मैचों में विजयी डीएस इंटर कॉलेज और पीके इंटर कॉलेज की टीमों के बीच सोमवार को फाइनल मैच खेला गया। प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच 12-12 ओवर के कराए गए। फाइनल मैच में धर्मसभा इंटर कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवरों में नौ विकेट खोकर 98 रन का लक्ष्य रखा। रनों का पीछा करने उतरी हुए पीके इंटर कॉलेज की टीम मात्र 10 ओवरों में 75 रनों पर ही ढेर हो गई। इस प्रकार धर्मसभा इंटर कॉलेज की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच 23 रनों के अंतर से जीत लिया। विजयी टीम को कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी वर्मा ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बेस्ट बॉलर का खिताब डीएस इंटर कॉलेज के शिवा, बेस्ट ऑलराउंडर अतुल, बेस्ट बैट्समैन अतुल और विकास को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान खेल शिक्षक परगट सिंह, अनुज कुमार सरोज, हृदय राज, रामकिशोर सैनी, अमित कुमार और अजय कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed