फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal floods: 32 of 154 missing found, 122 still missing

नेपाल : बाढ़ में लापता 154 में से 32 मिले, 122 अब भी गायब

Sun, 30 Aug 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Nepal floods: 32 of 154 missing found, 122 still missing
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोसी नदी में आई बाढ़ में लापता सुदूर पश्चिम प्रदेश के 154 लोगों में से 32 सकुशल मिल गए हैं। एक भारतीय नागरिक और नेपाली सेना के तीन जवानों समेत 122 लोग अब भी लापता हैं। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

सुदूर पश्चिम प्रदेश पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक पदम बहादुर बिष्ट ने बताया कि कैलाली जिले की गौरीगंगा नगर पालिका के राजीपुर गांव से 18 लोग और चूरे गांव पालिका के थली से पांच लोग सकुशल मिले हैं। इस तरह कैलाली से 23 लोग मिले। कंचनपुर से लापता 39 लोगों में से नौ सकुशल पाए गए हैं। इनमें शुक्लाफांटा, भीमदत्त नगर पालिका और बेलडाड़ी कमरी गांव के निवासी शामिल हैं। राजेंद्र भट्ट और प्रदीप चंद घायल अवस्था में मिले हैं। दोनों का रसुवा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कैलाली के 56 और कंचनपुर के 30 लोग अब भी लापता हैं। इनमें भारतीय नागरिक भवानी दत्त विष्ट और नेपाली सेना के जवान श्याम चंद, रमेशराज जोशी और हिकमत बहादुर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता लोगों का विवरण
कुल 122 लापता लोगों में कैलाली के 56, कंचनपुर के 30, डडेलधुरा के 15, बाजुरा के 14, बेतड़ी के चार, डोटी के दो और अछाम का एक व्यक्ति शामिल है। सभी की तलाश जारी है।

सकुशल मिले लोग
कैलाली से सोनिक ओली, गोविंद तामांग, विष्णु सांउद सहित 23 लोग सकुशल मिले हैं। इनमें गौरीगंगा नगर पालिका और चूरे गांव पालिका के निवासी शामिल हैं। कंचनपुर से सुनील चौधरी, चंदा जोशी, अजय राना सहित नौ लोग सकुशल पाए गए हैं। घायल राजेंद्र भट्ट और प्रदीप चंद का रसुवा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed