{"_id":"6223af8eb60ca122d87d3655","slug":"drunken-home-guard-created-ruckus-in-chc-pilibhit-news-bly477404172","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत होमगार्ड ने सीएचसी में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत होमगार्ड ने सीएचसी में किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। आधी रात को नशे में धुत होकर सीएचसी पहुंचे होमगार्ड ने डॉक्टर और कर्मचारियों से अभद्रता की। सीएचसी स्टाफ को पुलिस बुलानी पड़ी। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की है। घटना सीएचसी में शुक्रवार रात करीब सवा बजे की है। एसडीएम की सुरक्षा में लगा होमगार्ड एक अन्य युवक के साथ सीएचसी जा धमका।
होमगार्ड ने कुत्ते के काटने पर रात को ही टीका लगाने को कहा। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक सौरभ सिंह ने नशे की हालत में टीका न लगवाने और कुत्ता काटने के 24 घंटे के अंदर टीका लगने की जानकारी देकर सुबह सीएचसी आने को कहा। इस पर होमगार्ड बिफर पड़ा। होमगार्ड ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर परिसर में मौजूद डॉ. अनिकेत गंगवार ने पहुंचकर होमगार्ड को समझाने की कौशिक की। इस पर वह अभद्रता करने लगा।
इसकी सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। मगर पुलिस के सामने भी होमगार्ड कोतवाली में तैनात एक हेड कांस्टेबिल को अपना भाई बताते हुए रौब दिखाता रहा। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हुई। जो लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी। जांच के बाद रिपोर्ट उच्च अफसरों को भेजी जाएगी।