फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drizzle increased the cold, the air kept shivering throughout the day

Pilibhit News: बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, पूरे दिन कंपकंपाती रही हवा

Mon, 09 Dec 2024 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Drizzle increased the cold, the air kept shivering throughout the day
पीलीभीत में सोमवार की सुबह आसमान में छाएं बादल।संवाद
पीलीभीत। मौसम ने सोमवार तड़के फिर करवट ली। सुबह पांच बजे से नौ बजे तक रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी से मौसम में सर्दी का असर बढ़ गया। बादलाें की आवाजाही लगी रही। दिन में खिली हल्की धूप से भी राहत नहीं मिली। सर्द हवा पूरे दिन लोगों को परेशान करती रही। जिला अस्पताल के फिजिशियन कक्ष में बुखार-जुकाम व सर्दी-खांसी के मरीज अधिक पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को जिले में मौसम साफ रहा। सुबह आठ बजे ही धूप निकल आई थी। दिन के समय लोगों को धूप से राहत मिली थी। रात में मौसम फिर बदल गया। तड़के से बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखा। स्कूली बच्चे और जरूरी काम वाले लोग ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे शहर के मुख्य डाकघर के पास लोग कागज और पत्ते जलाकर हाथ सेंकते दिखे। स्टेशन और छतरी चौराहे के पास भी लोग हाथ सेंक रहे थे। बाइक और अन्य वाहनों से सफर करने वाले जैकेट और अन्य ऊनी कपड़े पहनकर ही बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि मौसम में सर्दी का असर बढ़ा है, लेकिन न्यूनतम तापमान रविवार की अपेक्षा सोमवार को एक डिग्री अधिक रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--

रबी सीजन की फसलों के लिए सर्दी जरूरी
रबी सीजन की फसलों के लिए कोहरा और सर्दी बहुत जरूरी है। तापमान अधिक रहता है तो गेहूं और अन्य फसलों के उत्पादन पर असर पड़ता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि कोहरा और तापमान का गिरना रबी सीजन की फसलों के लिए फायदेमंद है। न्यूनतम तापमान का 10 डिग्री से नीचे रहना ही फसलों के लिए लाभकारी है। मौसम से फसलों को किसी तरह का नुकसान नहीं है।


--
सर्दी में सांस रोगी रखें खास ख्याल : डॉ. रमाकांत सागर
सर्दी में सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही बीमार कर सकती है। अपने साथ बच्चों और घर के बुजुर्गों की सेहत का भी ध्यान रखें। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सीख दी है।
-
ये बरतें सावधानी
- सांस के रोगी अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। दवा की व्यवस्था रखें।
- गर्म कपड़े पहनें। खाने में भी गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
- ठंडे पेयजल पदार्थों का सेवन बिल्कुल भी न करें।
- बहुत जरूरी होने पर ही सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलें।
- सर्दी-बुखार की समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
--

बीते पांच दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
अधिकतम न्यूनतम
05 दिसंबर 24.4 9.8
06 दिसंबर 23.7 9.1
07 दिसंबर 22.7 8.2
08 दिसंबर 22.6 7.2

पीलीभीत में सोमवार की सुबह आसमान में छाएं बादल।संवाद

पीलीभीत में सोमवार की सुबह आसमान में छाएं बादल।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed