फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drivers and conductors will face action if they are not found in uniform during operation.

Pilibhit News: संचालन के दौरान वर्दी में न मिलने पर चालक-परिचालकों पर होगी कार्रवाई

Fri, 17 Oct 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 17 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors will face action if they are not found in uniform during operation.
पीलीभीत। संचालन के दौरान चालक-परिचालकों को वर्दी में रहना पड़ेगा। वर्दी में न मिलने पर संबंधित कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर एआरएम की ओर से गठित टीम चेकिंग करेगी। जांच टीम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

दीपावली के पर्व को लेकर रोडवेज डिपो के अफसरों की ओर से तैयारी कर ली गई है। ऐसे में यात्रियों को सुगम सफर कराने का दावा किया जा रहा है। दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की अधिक संख्या देख इस मार्ग पर बसों की संंख्या भी बढ़ाई गई है। संचालन के दौरान चालक-परिचालकों की ओर से लापरवाही न बरती जाए। ऐसे में दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम संचालित बसों में चेकिंग करेगी। चेकिंग के दौरान टीम यात्रियों की संख्या सहित चालक-परिचालकों की वर्दी व अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लेगी। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि चालक-परिचालकों को ड्यूटी के दौरान वर्दी में रहने के निर्देश जारी किए गए है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed