फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DPRO recommended suspension, DDO sent show cause notice

Pilibhit News: डीपीआरओ ने की निलंबन की संस्तुति, डीडीओ ने भेज दिया कारण बताओ नोटिस

Mon, 01 Jul 2024 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
DPRO recommended suspension, DDO sent show cause notice
पीलीभीत/ बीसलपुर। बीसलपुर ब्लॉक के गांव परसिया के ग्रामीणों ने विकास कार्यों की धनराशि में घपला करने का आरोप लगाया था। कहा था कि ग्राम विकास अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जांच टीम ने पत्रावली और अभिलेख मांगे तो सचिव ने नहीं दिए। इससे छह माह से जांच अधर में हैं। लापरवाही को लेकर डीपीआरओ ने डीडीओ को पत्र भेजकर सचिव को निलंबित करने की संस्तुति की थी, डीडीओ ने इसपर सचिव को कारण बताओ नोटिस ही जारी किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सियाराम, दीनदयाल आदि ने 16 जनवरी को तत्कालीन डीएम से शिकायत कर प्रधान और सचिव पर विकास कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी। मामले की जांच जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव एवं शारदा सागर के सहायक अभियंता मुकेश चंद्रा को दी गई थी।
विज्ञापन

सीडीओ ने सचिव करन सिंह नवियाल से जांच टीम को संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जांच टीम ने दो दिन बाद ही एडीओ पंचायत से कराए गए कार्यों की पत्रावली तलब की, मगर एक माह बीतने के बाद भी जांच टीम को अभिलेख मुहैया नहीं कराए गए। जांच टीम ने गांव पहुंचकर स्थलीय जांच की तो उस दौरान भी टीम को अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार अभिलेख मांगने के बावजूद उपलब्ध न कराने पर जांच टीम ने 28 फरवरी को डीएम को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी थी। डीएम ने मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। सचिव द्वारा लापरवाही और उदासीनता मानते हुए डीडीओ को पत्र भेजा। इसमें सचिव को निलंबित करने की संस्तुति की गई। डीपीआरओ की इस संस्तुति पर डीडीओ ने सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।



--
जांच अधिकारी द्वारा बार-बार पत्र भेजने के बावजूद सचिव ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। उच्चाधिकारियों के आदेशों की निरंतर अवेहलना पर सचिव करन सिंह नवियाल के निलंबन की संस्तुति को लेकर जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजा गया है।

- सतीश कुमार, डीपीआरओ



-
एक दिन पूर्व ही जिला पंचायत राज अधिकारी का पत्र प्राप्त हुआ है। इस संबंध में संबंधित सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
- शैलेन व्यास, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed