फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DPRO and Babu beat up consulting engineer and broke his head

Pilibhit News: डीपीआरओ और बाबू ने कंसल्टिंग इंजीनियर से की मारपीट, सिर फोड़ा

Thu, 04 Jan 2024 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
DPRO and Babu beat up consulting engineer and broke his head
विकास भवन पर घायल अमित को पकड़े उसकी बहन व मौजूद पुलिस । संवाद
पीलीभीत। पंचायत विभाग के कंसल्टिंग इंजीनियर और अधिवक्ता के साथ विकास भवन में मारपीट की गई। मारपीट में कंसल्टिंग इंजीनियर का सिर हेलमेट मारने से फट गया। घटना का पता चलने पर कई अधिवक्ता विकास भवन में इकट्ठा हो गए। घबराकर अधिकारी और कर्मचारी पीछे के दरवाजे से निकल भागे। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने कंसल्टिंग इंजीनियर से घटना की जानकारी ली। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी अमित बरखेड़ा ब्लॉक के गांव रंपुरा नत्थू में कंसल्टिंग इंजीनियर हैं। इसके साथ ही वह अधिवक्ता भी हैं। अमित ने बताया कि बुधवार को गांव में बनने वाले नाले की समस्या को लेकर वह विकास भवन गए थे। बकौल अमित- जब वह डीपीआरओ सतीश कुमार के चैंबर में गए तो वहां बाबू संजय सिंह तोमर पहले से बैठे हुए थे। जब उन्होंने अपनी बात को रखा तो डीपीआरओ व बाबू दोनों उग्र हो गए और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बाबू संजय तोमर ने उन्हें पकड़ा व डीपीआरओ ने पहले डस्टबिन मारी, जो कि टूट गई। इसके बाद मेज पर रखा उसका हेलमेट उठाकर सिर पर मारा, जिससे उसके खून निकलने लगा। डीपीआरओ के कक्ष में मारपीट की खबर से विकास भवन में खलबली मच गई।
विज्ञापन

उधर, युवा अधिवक्ता से मारपीट की सूचना मिलते ही एसोसिएशन के विवेक अवस्थी, आनंद मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता विकास भवन पहुंच गए। अधिवक्ताओं के आक्रोश को देख अधिकारी और बाबू विकास भवन के पिछले दरवाजे से भाग गए। मौके पर कोतवाली, सुनगढ़ी थाने की पुलिस समेत सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए। घायल से बातचीत कर उसे मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर विकास भवन में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। देर शाम तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। उधर, कंसल्टिंग इंजीनियर अमित का कहना है कि वह शाम को थाने जाकर तहरीर दे आया था। वहीं इंस्पेक्टर कोतवाली नरेश त्यागी का कहना है कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई।



समस्या बताने पर डीपीआरओ उग्र हो गए और बाबू के साथ मिलकर हेलमेट मारकर सिर फोड़ दिया। बाबू के इशारे पर विकास भवन में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वह अपनी बात को कहने के लिए गया था।- अमित कुमार, कंसल्टिंग इंजीनियर

खुद फोड़ा सिर, फिर बुला लिए साथी अधिवक्ता : डीपीआरओ

घटना को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि युवक उनके पास दिन में करीब 11 बजे आया था। जब उसकी शिकायतों को लेकर कहा तो अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने लगा। मना किया तो खुद को अधिवक्ता बताते हुए नौकरी न करने की बात कही। पूर्व में भी युवक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। करीब 40 प्रधानों ने युवक की शिकायत की थी और कहा था कि कंसल्टिंग इंजीनियर कमीशन की मांग करता है। न देने पर काम नहीं किया जाता है। इसकी सहायक विकास अधिकारी ने जांच की तो आरोप सही मिले थे।

पूर्व डीपीआरओ से भी उसने अभद्रता की थी। आज भी वैसा ही किया। युवक ने उन पर हेलमेट से हमले का प्रयास किया, बचाव में उनके हाथ में भी चोट आई है। इसके बाद युवक ने खुद अपना सिर हेलमेट से फोड़ा और अन्य अधिवक्ताओं को फोन कर बुला लिया। इसके बाद वह एक बैठक में कार्यालय से चले गए।

विकास भवन पर घायल अमित को पकड़े उसकी बहन व मौजूद पुलिस । संवाद

विकास भवन पर घायल अमित को पकड़े उसकी बहन व मौजूद पुलिस । संवाद

विकास भवन पर घायल अमित को पकड़े उसकी बहन व मौजूद पुलिस । संवाद

विकास भवन पर घायल अमित को पकड़े उसकी बहन व मौजूद पुलिस । संवाद

विकास भवन पर घायल अमित को पकड़े उसकी बहन व मौजूद पुलिस । संवाद

विकास भवन पर घायल अमित को पकड़े उसकी बहन व मौजूद पुलिस । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed