{"_id":"66830f4a66d943a6f601bbd4","slug":"dowry-unhappy-with-husband-beaten-wife-left-in-maiden-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118807-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज से नाखुश पति ने पत्नी को पीटा, मायके में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज से नाखुश पति ने पत्नी को पीटा, मायके में छोड़ा
विज्ञापन
पीलीभीत। बाइक और दो लाख रुपये न मिलने से नाखुश पति ने पत्नी को पीटा और मायके में छोड़ दिया। रविवार शाम एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी हुस्ना बी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ साल पूर्व उसकी शादी खटीमा के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मोहम्मद रिहान के साथ हुई थी। परिजनों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया, लेकिन उससे पति खुश नहीं था। आरोप है कि शुरुआत से ही बाइक, सोने की चेन और दो लाख रुपये की मांग करने की जाने लगी।
कुछ समय बाद पुत्री का जन्म हुआ, लेकिन फिर भी पति उसे प्रताड़ित करता रहा। इस दौरान पिता ने किसी तरह 20 हजार रुपये का इंतजाम कर पति को दिए। आरोप है इसके बावजूद 12 फरवरी 2024 को पति ने उसे पीटा और मायके में छोड़कर चला गया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।