फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Doli had to get up, got up meaning

जिस युवती की डोली उठनी उसकी अर्थी उठी, छोटी बहन के संग हुए दूल्हे के सात फेरे

Sat, 25 Jun 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Doli had to get up, got up meaning
पूरनपुर। जिस युवती की डोली उठनी थी उस युवती की अर्थी उठी और जिसे जूते चुराकर नेग लेना था, वह छोटी बहन दुल्हन बन गई। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि शादी के दिन युवती की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बरात लौटाने की नौबत थी। इस पर वर-वधू पक्ष में सहमति बनी और दूल्हे का विवाह युवती की छोटी बहन के साथ करा दिया गया। छोटी बहन ससुराल पहुंची। अगले ही दिन मायके में बड़ी बहन ने दम तोड़ दिया। दोनों परिवार दुख में डूब गए।
विज्ञापन

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव की 21 वर्षीय युवती की शादी लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। तय तारीख पर 21 जून को बरात आ गई। जिस युवती की शादी होनी थी अचानक उसकी हालत खराब हो गई। गंभीर हालत में युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की हालत में सुधार नहीं हो सका। बरात दरवाजे पर थी। दूल्हा और दुल्हन के पक्ष में वार्ता हुई। शादी न टालने पर सहमति बनी और युवती के स्थान पर उसकी छोटी बहन से शादी करने की बात दोनों पक्षों में तय हुई।
विज्ञापन

आनन-फानन में युवती की छोटी बहन को तैयार किया गया। उसके संग ही सात फेरे कराए गए। शादी खुशी के साथ हो गई। अगले दिन 22 जून को बरात विदा हुई पर 23 जून को इलाज के दौरान मायके में बड़ी बहन की मौत हो गई। इसकी सूचना पर मायके पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना छोटी बहन की ससुराल तक पहुंची। शादी होकर पहुंची छोटी बहन और अन्य रिश्तेदार गांव में एकत्र हुए। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed