फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Doctors tied up with artists in an evening full of songs

Pilibhit News: गीतों भरी शाम में कलाकारों के साथ डॉक्टरों ने बांधा समा

Mon, 24 Jul 2023 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 24 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Doctors tied up with artists in an evening full of songs
कलाकारो को सम्मानित करते क्लब के सदस्य । संवाद
पीलीभीत। लता मंगेशकर फैंस क्लब और बेनहर पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित गीतों भरी रंगारंग शाम में कलाकारों ने समा बांध दिया। श्रोता मंत्रमुग्ध होकर तालियां बजाने को मजबूर हो गए। सभी कलाकारों को आकर्षक उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन

बेनहर कॉलेज में हुए संगीत कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती पूजन से हुआ। बेनहर कॉलेज के परविंदर सिंह सैहमी, रंजीत सैहमी और डॉ रश्मि प्रकाश ने दीप प्रज्वलन किया। डॉ उपेंद्र नाथ मिश्रा ने क्लब की प्रगति पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम के आयोजन के लिए परमिंदर सिंह सहमी और रंजीत सहमी का आभार जताया। गीतों भरी शाम की शुरुआत दीपक सिंह चौहान के स्वागत गीत से हुई।
विज्ञापन

डॉ. नीलिमा शर्मा ने मस्ती भरे अंदाज़ में मस्ती भरा है समा गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। अमित कात्यान ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित जब दीप जले आना, गीत गाया। यशी गुप्ता ने यह समा, समा है प्यार का गीत अनूठे अंदाज में पेश किया। डॉ. आदित्य पांडे ने कोई हसीना जब रूठ जाती है, बेहतरीन अंदाज में गाया। वर्षा सक्सेना ने अब के सजन सावन में, यश आनंद ने ओ मेरे दिल के चैन गीत पेश किया। डॉ. शुची गुप्ता ने जिहाले मस्ती मुकुंद बरंजिश, डॉ अनिल मिश्रा ने हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम, शुभांगी गोयल ने तुझे देखा तो यह जाना सनम और गोविंद कपूर ने मेरे दीवानेपन की कोई दवा नहीं गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रंजीत सैहमी, डॉ. प्रदीप सक्सेना, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. भरत कंचन, डॉ. प्रफुल्ल नारायण सक्सेना, कृपा दीक्षित, डॉ. अलका श्रीवास्तव, संदीप सिंह, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, मंजू सिंह, मोहम्मद नबी अंसारी, डॉ. प्रफुल्ल नारायण सक्सेना, अलका श्रीवास्तव, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण शेट्टी की पत्नी वीनू सेठी ने भी गीत पेश किए। डॉ. परमिंदर सिंह सैहमी और रंजीत सहमी ने सभी को उपहार दिए । इस मौके पर सर्जन डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. आदित्य पांडे, गोविंद कपूर, डॉ. रश्मि प्रकाश, डॉ. प्रदीप सक्सेना को स्मृति चिह्न दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed