फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Doctors are suffering from procrastination, patients wander here and there

Pilibhit News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर कक्षा आठ के छात्र की मौत, एक घायल

Sun, 11 May 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 11 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Doctors are suffering from procrastination, patients wander here and there
मृतक विवेक  फाइल फोटो
बरखेड़ा। ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार कक्षा आठवीं के छात्र की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। जिससे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


हादसा बरखेड़ा नवाबगंज मार्ग पर ग्राम पूरनपुर के निकट शनिवार देर शाम हुआ। थाना क्षेत्र के गाजीपुर कुंडा गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र ईश्वरी प्रसाद गांव के ही विवेक कुमार(14) पुत्र नेतराम के साथ शाम को बाइक से बरखेड़ा आया था। देर शाम घर लौटते समय बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार किशोर समेत दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। निजी बहन से दोनों को बरखेड़ा सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृतक घोषित कर दिया। जबकि गंभीर स्थिति देख मुकेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। कुछ देर बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार मृतक विवेक कक्षा आठ का छात्र था, जो बरखेड़ा के निजी विद्यालय में पढ़ता था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed