{"_id":"66290003d5679e04c3056fd8","slug":"doctor-of-school-health-program-will-do-duty-in-khandepur-hospital-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115237-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल हेल्थ कार्यक्रम के डॉक्टर करेंगे खांडेपुर अस्पताल में ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल हेल्थ कार्यक्रम के डॉक्टर करेंगे खांडेपुर अस्पताल में ड्यूटी
विज्ञापन
बीसलपुर। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्कूल हेल्थ कार्यक्रम के चिकित्साधिकारियों की सप्ताह में दो-दो दिन के लिए पीएचसी खांडेपुर में ड्यूटी लगाई है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उज्जमा अख्तर का संबद्धीकरण जिला अस्पताल में हो जाने के कारण पीएचसी पर कोई डॉक्टर नहीं रह गया था। अब नई व्यवस्था के तहत स्कूल हेल्थ कार्यक्रम के डॉ. पराग अग्रवाल, डॉ. ललिता रस्तोगी और डॉ. शबीना सप्ताह में दो-दो दिन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर में ड्यूटी करेंगे।
अधीक्षक ने तीनों डॉक्टरों के दिन निश्चित कर दिए हैं। यह नई व्यवस्था बुधवार से लागू हो गई। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। संवाद