फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Doctor left the patient in emergency

Pilibhit News: इमरजेंसी में मरीज छोड़कर चली गईं डॉक्टर

Sun, 18 Jun 2023 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Doctor left the patient in emergency
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर लेटा मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। जिला अस्पताल के आकस्मिक विभाग (इमरजेंसी) में ड्यूटी करने वाली एक चिकित्सक मरीजों को देखने के बजाय निजी काम से अस्पताल से बाहर चलीं गईं। कुछ देर तक मरीज स्ट्रेचर पर यूं ही पड़ा रहा और उसका इलाज शुरू नहीं हो सका। आखिरकार फार्मेसिस्ट की सूचना पर जूनियर डॉक्टर मौके पर पहुंचा तो इलाज शुरू हो सका।
बीते सप्ताह भी इमरजेंसी में ड्यूटी के दौरान एक चिकित्सक 20 मिनट तक नदारद रहे थे। इससे मरीजों को परेशानी हुई। जिसमें प्राचार्य की ओर से जांच कराने की बात भी कही गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को एक चिकित्सक की बतौर ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) ड्यूटी दोपहर दो बजे से थी। डॉक्टर दो बजे यहां पहुंचीं तो लेकिन 15 से 20 मिनट बाद निकल गईं। इस बीच नौगवां पकड़िया निवासी इरफान को उसके परिजनों ने घायल अवस्था में यहां पहुंचाया। काफी देर तक डॉक्टर के आने का इंतजार होता रहा। इसकी जानकारी जब फार्मेसिस्ट को हुई तो उन्होंने जूनियर डॉक्टर को बुलाया और इलाज शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव सक्सेना ने बताया है कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की कमी के कारण कुछ ही चिकित्सकों की ड्यूटी इमरजेंसी में लगाई जाती है। जेआर तो हैं, लेकिन इन्हें ईएमओ नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed