{"_id":"66c27f0b4807e6309b063164","slug":"doctor-and-10-health-workers-were-not-found-at-madhotanda-chc-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121150-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: माधोटांडा सीएचसी पर नहीं मिले चिकित्सक और 10 स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: माधोटांडा सीएचसी पर नहीं मिले चिकित्सक और 10 स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
माधोटांडा सीएचसी का निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह।
पीलीभीत। डीएम संजय कुमार सिंह रविवार सुबह माधोटांडा सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें प्रभारी चिकित्सक के अलावा 10 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। उन्होंने सभी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
माधोटांडा सीएचसी पहुंचे डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तो प्रभारी चिकित्सक राकेश कुमार, दंत चिकित्सक खुशनूद समेत 11 कर्मी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी को गैरहाजिर दर्शाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार से कई जानकारी लीं। सफाई व्यवस्था को भी देखा। कुछ जगह गंदगी होने पर सफाई के निर्देश दिए।
--
गोआश्रय स्थल पर चारे की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश
कलीनगर। डीएम संजय कुमार सिंह ने माधोटांडा क्षेत्र के दो गोआश्रय स्थलों का भी निरीक्षण किया। परशुरामपुर गोआश्रय स्थल पहुंचे डीएम ने गोवंश की संख्या जानने के साथ उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी देखी। यहां उन्होंने चारे की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा ककरुआ गांव में स्थित गोआश्रय स्थल का भी उन्होंने निरीक्षण किया। यहां भी चारे की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
--
माधोटांडा सीएचसी में चिकित्सक समेत कई कर्मी नदारद थे। सीएमओ को सभी से स्पष्टीकरण लेने और संतोषजनक जवाब न आने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। एक गोआश्रय स्थल में हरा चारा नहीं दिया जा रहा था। स्पष्टीकरण मांगा गया है।
- संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी