फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Do not install unknown apps, avoid unnecessary use of social media

Pilibhit News: अनजान एप न करें इंस्टॉल, सोशल मीडिया के अनावश्यक प्रयोग से बचें

Sat, 29 Mar 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 29 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Do not install unknown apps, avoid unnecessary use of social media
उपा​धि कॉलेज में छात्र-छात्राओं को संबो​धित करते सीओ शुभम पटेल। संवाद - फोटो : दुकान पर रखी मां दुर्गा की प्रतिमाएं।
पीलीभीत। साइबर अपराध से बचाव का सबसे बेहतर तरीका जागरूकता ही है। साइबर अपराधी सोशल मीडिया के जरिये भी निगरानी रखते हैं, ऐसे में बेहतर है कि सोशल मीडिया के अनावश्यक इस्तेमाल से बचा जाए।
विज्ञापन

निजी जानकारी भी सोशल मीडिया पर साझा न करें। न ही अनजान एप अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल करें। ये बातें शनिवार को शहर के उपाधि डिग्री कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम पटेल ने छात्र-छात्राओं को बताईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने साइबर अपराधों से संबंधित कई सवाल भी पूछे।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी शुभम पटेल ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि पुलिस या फिर कोई भी दूसरी जांच एजेंसी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। ऐसे में सावधान रहते की जरूरत है। कहा कि अनजान नंबर से आने वाली वीडियो काॅल भी रिसीव न करें। मोबाइल पर टू स्टेप सिक्योरिटी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल प्लेटफॉर्म पर अनजान व्यक्ति के पोस्ट को लाइक न करें। अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट को तब तक स्वीकार नहीं करना चाहिए, जब तक फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी हासिल न कर लें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य दुर्गेशधर द्विवेदी, अनुशासन अधिकारी डॉ. राखी मिश्रा, प्रवक्ता विपिन कुमार नीरज, एनएसएस प्रभारी डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. सैफाली सक्सेना, डॉ. कविता कनौजिया, डॉ. अनुपम कुमा, डॉ. सत्येेंद्र सिंह सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।



सीओ ने उपहार भी दिए कार्यक्रम में कई विद्यार्थियों ने साइबर अपराध के तरीकों और बचाव से संबंधित सवाल भी पूछे। सीओ शुभम पटेल ने उनका जवाब दिया और सवाल पूछने वाले एमए के अनमोल गंगवार, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अक्षरा और एमए की शिवांगी को उपहार भेंट दिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि ऐसे कार्यक्रमों में अपनी झिझक को दूर करते हुए भागीदारी अवश्य करनी चाहिए।


इन बातों का रखें ध्यान
- सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी का इस्तेमाल करें।
- मोबाइल फोन पर आने वाले किसी अनजान ईमेल या लिंक पर क्लिक न करें।
- सोशल साइट पर एक जैसे पासवर्ड बनाने से बचें।
- अपनी निजी और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।
- लुभावने विज्ञापनों और लॉटरी के झांसे में न आएं।
- किसी तरह की समस्या हो तो पुलिस की मदद लें।

उपाधि कॉलेज में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते सीओ शुभम पटेल। संवाद

उपाधि कॉलेज में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते सीओ शुभम पटेल। संवाद- फोटो : दुकान पर रखी मां दुर्गा की प्रतिमाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed