फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM warned two banks for slow progress in loan disbursal

Pilibhit News: ऋण वितरण में प्रगति कम मिलने डीएम ने दो बैंकों को दी चेतावनी

Tue, 22 Apr 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
DM warned two banks for slow progress in loan disbursal
पीलीभीत। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में ऋण वितरण में लापरवाही बरते जाने पर डीएम ने दो बैंकों से स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिनों के अंदर ऋण योजना का वितरण न करने पर संबंधित बैंकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से वर्ष 2025-26 में जिले को 1700 लाभार्थियों को ऋण वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में 17 अप्रैल को डीएम ने बैंकर्स की समीक्षा बैठक की। बताया गया कि बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक पीलीभीत को 115 आवेदन पत्र प्रेषित किए गए, इसके सापेक्ष मात्र 12 आवेदन पर शाखा प्रबंधकों ऋण वितरित किए।
विज्ञापन

29 बैंक शाखाओं में से 19 बैंक शाखाओं द्वारा एक भी ऋण वितरण नहीं किया गया। वहीं पंजाब एंड सिंध बैंक पीलीभीत को 85 आवेदन पत्र मिले। इसमें सात आवेदन शाखा प्रबंधकों को वितरित हुए। 16 बैंक शाखाओं में से 12 बैंक शाखाओं द्वारा एक भी ऋण वितरण नहीं किया गया। डीएम ने बैंकों के समन्वयकों को तीन दिनों के भीतर अधिक से अधिक आवेदन पर ऋण वितरण करने के निर्देश दिए। साथ ही खराब प्रगति का स्पष्टीकरण तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed