फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM take dicision to cut the salary of roadways employee for dirtyness in roadways area

रोडवेज परिसर में गंदगी मिलने पर डीएम ने एआरएम का वेतन रोका

Sat, 26 Sep 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
DM take dicision to cut the salary of roadways employee for dirtyness in roadways area
पीलीभीत। रोडवेज बसों की जर्जर हालत तो सब जानते ही हैं, मगर बस स्टैंड परिसर में भी अव्यवस्थाओं की भरमार है। डीएम अचानक रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण करने पहुंचे तो वर्कशॉप से लेकर कार्यालय तक गंदगी के ढेर लगे मिले। तमाम खामियां मिलने पर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने रोडवेज परिसर की अव्यवस्थाएं दूर होने तक एआरएम के वेतन पर रोक लगा दी, जबकि छह कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे एसपी जयप्रकाश के साथ शुक्रवार को शहर का भ्रमण करते हुए कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। अचानक वह रोडवेज बस स्टैंड पहुंच गए। डीएम का काफिला पहुंचते ही रोडवेज कर्मियों की धड़कनें बढ़ गईं। डीएम को देखते ही रोडवेज कर्मचारी इधर-उधर दौड़ने लगे। एआरएम अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। जब उन्हें डीएम के आने की सूचना मिली तो वह 30 मिनट बाद रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई। डीएम का पारा चढ़ा देख एआरएम ने फील्ड पर जाने का बहाना बनाया। डीएम ने रोडवेज परिसर का भ्रमण किया तो वर्कशॉप में कूड़े का ढेर लगा मिला। अफसर-कर्मचारियों का मूवमेंट रजिस्टर भी कार्यालय में नहीं था। सफाई व्यवस्था भी बेपटरी थी। ये देख उन्होंने बस स्टैंड की फर्श की मरम्मत और इंटरलॉकिंग कराने के निर्देश दिए। डीएम ने रोडवेज एआरएम वीके गंगवार का बस स्टैंड में सुधार कार्य पूरा होने तक वेतन रोक दिया। एआरएम के अलावा रोडवेज के छह कर्मचारी एमआर गंगवार, मदन सिंह, गगन सुप्रीत सिंह, नुजहत, संतोष कुमार और कमलेश कुमार का भी अनुपस्थित होने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। परिचालक गगम सिंह और कार्यालय सहायक ललित कुमार मास्क नहीं लगाए थे, दोनों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। इससे पूर्व डीएम-एसपी रेलवे स्टेशन भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

सड़क पर खड़ी बसों की दिक्कत का भी होगा समाधान
रोडवेज बस स्टैंड से कुछ दूरी पर अमरिया प्राइवेट बस अड्डा है। यहां की निजी बसें भी सड़क पर खड़ी रहती है। ऐसे में दिन में कई बार जाम लगता है। पूर्व में शिकायत भी उद्योग बंधु समिति की बैठक में हुई थी। नजदीक में देवहा नदी की तलहटी में शहर का कूड़ा नगरपालिका कर्मचारियों की ओर से डाला जाता है। इस जमीन से जुड़े कागजात नगरपालिका ईओ से तलब किए गए। डीएम ने बताया कि वह जमीन के कागजात देखेंगे। अगर जमीन नगरपालिका की हुई तो इसी जमीन को साफ कराकर बसें खड़ी करने की जगह बनवाई जाएगी। एकता सरोवर के पास 50 मीटर जर्जर सड़क की मरम्मत होगी। जिलाधिकारी ने यहां एक पुलिस चौकी भी बनवाने के लिए निर्देशित किया, ताकि आए दिन होने वाले हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed