{"_id":"5755b3014f1c1be6209c5463","slug":"dm-development-work-monthly-review","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मासूम अली सरवर ने अधिकारियों की बैठक कर विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की। उन्होंने खाद्य सुरक्षा की पर्चियों का वितरण शीघ्र पूरा कराने एवं प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के लाभार्थियों की सूची 15 जून तक फीड कराने के निर्देश दिए।
सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में हुई बैठक में डीएम ने विभागवार समीक्षा की। बिजली की स्थिति खराब होने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को जल्द सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे पूरा हो गया है इसलिए अब पात्रों का अनुमोदन कराने के साथ ही सूची की 15 जून तक फीडिंग करा ली जाए ताकि शासन को भेजी जा सके। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए सभी बीडीओ से संबंधित ग्राम पंचायतों में जमीन तलाशने के निर्देश दिए। राज्यपोषण मिशन की समीक्षा में उन्होंने पाया कि कुपोषित बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसपर उन्होंने नियमित जांच करने एवं पुष्टाहार वितरण के निर्देश दिए साथ ही सभी अधिकारियों से माह की पांच, 15 और 25 तारीख को विभागीय निरीक्षण के लिए क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी पर पुष्टाहार का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बीडीओ बीसलपुर द्वारा आख्या प्रस्तुत नहीं की गई इसपर उनकी फटकार लगाई। बैठक में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, कृषि उपनिदेशक एके सिंह, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, डीसी मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, सभी बीडीओ एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।