फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM caught on the cover, took possession of register

डीएम ने आढ़त पर पकड़ी घटतौली, रजिस्टर कब्जे में लिया

Wed, 12 Apr 2017 09:13 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Wed, 12 Apr 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
DM caught on the cover, took possession of register
गेहूं ख्‍ारीद
डीएम के निर्देश पर जिले भर के गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान स्वयं डीएम ने भी मंडी में क्रय केंद्रों के साथ आढ़तों का निरीक्षण किया। उन्होंने एक आढ़त पर घटतौली होते प्राइ। नाराजगी व्यक्त कर उन्होंने आढ़त के अभिलेख कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का अधिक से अधिक गेहूं  सरकारी खरीद केंद्र पर तुलवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते अधिकारी क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। आरएमओ व आरएफसी के बाद बुधवार को डीएम मासूम अली सरवर ने एडीएम अजयकांत सैनी व प्रभारी डिप्टी आरएमओ कांत राठौर के साथ मंडी समिति में लगे सरकारी क्रय केंद्र और आढ़तों पर खरीद व्यवस्था देखी। इस दौरान गजानंद रमानंद आढ़त पर चल रही तौल को उन्होंने चेक किया। इसमें आधा किलो का अंतर आया। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आढ़त के अभिलेख कब्जे में ले लिए। एक अन्य आढ़त मुकेश ट्रेडर्स पर भी चेकिंग कर अभिलेख देखे। क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के अनुरूप खरीद न मिलने पर भी डीएम ने असंतोष व्यक्त किया। पीसीयू के केंद्र पर तौल होने के बाद भी भुगतान न होने पर भी डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। 
विज्ञापन

अमरिया। एसडीएम पुष्पा देवरार ने निसरा गांव में लगे क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां अब तक मात्र 564 क्विंटल खरीद होना पाया गया जो कि बहुत कम थी। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को प्रतिदिन 300 क्विंटल गेहूं खरीदने और क्रय केंद्र पर किसानों के लिए पेयजल एवं बैठने के लिए उचित स्थान की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। डीएम के नर्देश पर नायब तहसीलदार अजय सक्सेना ने मंडी के गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां धीमी गति से तौल होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर तौल तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed