{"_id":"cd8f5f8fce56e70d63dd154aa2ea6278","slug":"diya-deepali-in-the-making-card-there-topper-abhishek-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीया मेकिंग में दीपाली, कार्ड में अभिषेक रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीया मेकिंग में दीपाली, कार्ड में अभिषेक रहे अव्वल
Pilibhit
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में दीपावली के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें बीबीए, बीसीए व पीजीडीसीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कॉलेज में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता व कोआर्डिनेटर तनुज सक्सेना ने किया। दीया मेकिंग प्रतियोगिता में दीपाली, भावना, सुकृति, कार्ड मेकिंग में अभिषेक, सचिन, रंगोली में फरहीन व अंजली, राधा, तहजीम ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। बीटीसी के वीनस ग्रुप की दीक्षा, सोनाली, अनुभव, रामप्रकाश, शिल्पी, ज्योति, शशांक ने लक्ष्मी गणेश के चित्रों के माध्यम से दीपावली पर्व को पोस्टर पर दर्शाया। मरकरी ग्रुप में हुमा, रीना, दीपशिखा ने पोस्टर सज्जा में योगदान दिया। पृथ्वी ग्रुप की दीक्षा, शालिनी, रोशनी, दिव्या, संगीता ने पटाखों का प्रयोग न कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। बीएड विभाग में हिमालय ग्रुप के अमरेश, राखी, अवधेश, शालिनी, स्तुति ने दीपावली के महत्व को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस मौके पर सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन