फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District residents again hopeful of train operation

ट्रेन संचालन की आस में बैठे जनपदवासी फिर मायूस

Sun, 03 Jan 2021 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
District residents again hopeful of train operation
पीलीभीत। बीते दिनों राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी द्वारा टनकपुर से ट्रेन चलाने की सिफारिश रेल मंत्री से की गई थी। इस पर सहमति देते हुए 24 दिसंबर को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक जनवरी से जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का पत्र जारी किया था। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इससे भी लोग उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन शनिवार को समय सारिणी रेल प्रशासन द्वारा जारी की गई तो उसमें इस रूट पर कोई ट्रेन नहीं दी गई है, जिससे लोग मायूस हैं।
विज्ञापन

शनिवार को रेल मंडल कार्यालय द्वारा समय सारिणी जारी की गई। इसमें दैनिक विशेष गाड़ी संख्या 05038 कासगंज से कानपुर अनवरगंज छह जनवरी से 31 जनवरी तक रोजाना, गाड़ी संख्या 05037 कानपुर अनवरगंज से कासगंज सात जनवरी से एक फरवरी तक रोजाना चलाए जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 05043 लखनऊ जंक्शन से काठगोदाम के लिए सप्ताह में पांच दिन चलाई जाएगी। जो छह जनवरी से 31 जनवरी के बीच सिर्फ सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। इसके बाद यह ट्रेन वापसी में गाड़ी संख्या 05044 बनकर काठगोदाम से लखनऊ के लिए जाएगी। इस समय सारिणी में पीलीभीत वाया टनकपुर तक चलने वाली किसी ट्रेन का नाम शामिल नहीं है। इस समय सारिणी में रेल मंत्री द्वारा दी गई मंजूरी जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का समय भी नहीं दिया गया है। अब यह ट्रेन कब चलेगी इसका अंदाजा लगना भी मुश्किल है। पीलीभीत में ट्रेनों का संचालन बंद होने से लोगों को सिर्फ मायूसी मिली है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि टनकपुर रूट पर ट्रेनों को चलाने की तैयारी चल रही है। जल्द ही ट्रेन चलने की संभावना है।
विज्ञापन

जनपद में ट्रेनों का संचालन बंद होने से काफी दिक्कत है। सरकार ने सभी सेक्टरों को खोल दिया है। ऐसे में ट्रेनों को भी कोविड प्रोटोकाल के तहत संचालन की अनुमति देनी चाहिए, जबकि अन्य स्थानों पर ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आनंद मिश्रा, एडवोकेट
बरेली में कई ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। सिर्फ पीलीभीत रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद है। कई दिनों से सुनने में आया है कि एक जनवरी से ट्रेन चलने वाली है। मगर अभी तक नहीं चल सकी। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- पुनीत अग्रवाल, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed