{"_id":"d74598896320d5233ac0e31bd0ac1dec","slug":"district-planted-in-a-day-plants-will-be-4-15-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक दिन में रोपित होंगे 4.15 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक दिन में रोपित होंगे 4.15 लाख पौधे
पीलीभीत
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई में प्रदेश में एक दिन में छह करोड़ पौधरोपण का रिकार्ड बनाया जाना है। इसमें जिले में 4.15 लाख लगेंगे। शासन से लक्ष्य मिलने के बाद डीएम के आदेश पर उन्हें विभागवार बांटकर तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश में बसपा शासन काल में एक दिन में एक करोड़ पौधे लगाने का रिकार्ड बनाया जा चुका है। अब इस रिकार्ड को तोड़कर एक दिन में छह करोड़ पौधे लगाने की तैयारी है। शासन से निर्देश मिलने के बाद गुरुवार को गांधी सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि जिले में रोपित करने को सामाजिक वानिकी को 60 हजार, टाइगर रिजर्व को 1.25 लाख एवं अन्य विभागों को संयुक्त रूप से 2.20 लाख पौधों का लक्ष्य मिला है।
डीएम के निर्देश पर विभाग बार पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर सभी विभागों को भेजा जा रहा है। संबंधित विभाग अपने लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण के लिए जमीन और पौधों की तैयारी अभी से सुनिश्चित कर लें। उन्होंने बताया कि संभवत: जुलाई में पौधरोपण होना है, जिसकी तारीख अभी शासन ने निर्धारित नहीं की है। बैठक में सामाजिक वानिकी के रेंजर वीरपाल सिंह, कुंजबिहारी, दीनानाथ, डीसी मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी सहित कई अधिकारी थे।