फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District athletics Contest open

जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज

Tue, 03 Nov 2015 07:12 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 03 Nov 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
District athletics Contest open
गांधी स्टेडियम में मंगलवार को 65वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज हो गया। जिले भर के स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट निकालकर सलामी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में जिले भर के 65 विद्यालयों ने भाग लिया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रूकैय्या आरिफ ने कबूतर व गुब्बारे छोड़कर किया। विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट निकालकर मुख्यअतिथि को सलामी दी। विगत वर्ष के चैंपियन खिलाड़ी ने मशाल के साथ ट्रैक का चक्कर लगाया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। खिलाड़ी अनुशासन में रहकर खेल भावना का परिचय देते हुए अपने विद्यालय व माता पिता का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में विद्यालयों की बढ़ी संख्या की सराहना की।
विज्ञापन

इस मौके पर डीआईओएस जेके वर्मा, लॉ कॉलेज के डायरेक्टर मोहम्मद आरिफ खां, संयोजक श्यामा कुमार, डॉ. धनपाल शर्मा, अखलाक हसन खां, सखावतउल्ला खां, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, ब्रहमशंकर गंगवार, वानासुर, हबीब अहमद, नरेंद्र सिंह, डॉ. रेनू सक्सेना, शरद सक्सेना, भारती दीक्षित, ओमप्रकाश शर्मा, रमेशचंद्र, राजेश शुक्ला, संजय सरकार, हामिद अली, अनीता जोशी, विजय लक्ष्मी, कमलेश कुमारी, अनीता मिश्रा, शिव कुमार, एजाज हसन, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद लईक खां, सुखविंदर कौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीशा को पाठ्य सामग्री व मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा
राष्ट्रीय फुटबाल टीम में चयनित होने पर वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अलीशा को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सर्वेश गंगवार ने 1100 रुपये का पुरस्कार व इंटरमीडिएट तक पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने व लॉ कॉलेज के डायरेक्टर मोहम्मद आरिफ ने कॉलेज में प्रवेश लेने पर निशुल्क शिक्षा की घोषणा की।

पहले दिन यह हुई प्रतियोगिताएं
800 मीटर दौड़ (सीनियर बालक)- अमित कुमार, जगदीश सिंह, मोहम्मद अय्यूब।
800 मीटर दौड़ (सीनियर बालिका)- ज्डयोति, शशिप्रभा, तुलसीदेवी।
800 मीटर दौड़ (जूनियर बालिका)- पूजा भारती, छाया, विद्यादेवी।
200 मीटर दौड़ (सीनियर बालिका)- नेहा, पुष्पा, शशिप्रभा।
200 मीटर दौड़ (सब जूनियर बालिका)- कविता शर्मा, प्रियंका पवार, फिजा बी।
200 मीटर दौड़ (जूनियर बालिका)- सविता, अलीशा, तान्या।
(उपरोक्त सभी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed