{"_id":"72a93b6ebc2c2445c0c46a514570c0f9","slug":"district-217-assistant-tutor-and-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को 217 सहायक अध्यापक और मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को 217 सहायक अध्यापक और मिलेंगे
Pilibhit
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्राइमरी स्कूलों को 217 सहायक अध्यापक और मिल जाएंगे। सोमवार को बीएसए कार्यालय में 250 पदों के सापेक्ष 217 लोगों ने काउंसिलिंग कराई। रिक्त पदों की काउंसिलिंग छह नवंबर को होगी।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए पिछले दिनों विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसमें दो वर्षीय प्रशिक्षण प्राप्त बीटीसी, बीटीसी उर्दू, 2004, 2007 और 08 के विशिष्ट बीटीसी व बीएड उत्तीर्ण आवेदकों की काउंसिलिंग सोमवार को बीएसए कार्यालय में हुई। इसके लिए कार्यालय में तीन काउंटर लगाए गए थे। सुबह 10 बजे से शाम छह बजे चली काउंसिलिंग में 250 पदों के सापेक्ष मात्र 217 आवेदक पहुंचे।
विज्ञापन
बीएसए अंबरीश सिंह यादव ने बताया कि जिन 217 आवेदकों की काउंसिलिंग कराई गई है उन्हें प्राइमरी विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात किया जाएगा। रिक्त पदों की काउसिलिंग छह नवंबर को बीएसए कार्यालय पर सुबह 10 बजे से होगी।
विज्ञापन