फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Disruption of schedules, unannounced power cuts... people are taking to the streets.

Pilibhit News: शेड्यूल से खिलवाड़, अघोषित बिजली कटौती... सड़कों पर उतर रहे लोग

Fri, 18 Sep 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Disruption of schedules, unannounced power cuts... people are taking to the streets.
बुधवार देर रात पूरनपुर के 132 सब स्टेशन गेट पर हंगामा करते उपभोक्ता- उपभोक्ता
पीलीभीत। जिले में बिजली शेड्यूल के नाम पर खिलवाड़ जारी है। अघोषित बिजली कटौती हो रही है। तमाम आश्वासन मिलने के बाद भी लोगों को इन समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में लोग नाराज होकर सड़कों पर उतर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर और देहात क्षेत्र में बिजली कटौती के अलावा ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को परेशान कर रखा है। पूरनपुर, माधोटांडा, गजरौला आदि क्षेत्रों में नाराज उपभोक्ताओं ने सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार रातभर लोगों ने हंगामा किया। करीब एक घंटे तक डटे रहे। हालांकि अधिकारियों के आश्वासन पर वे पीछे हट गए।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि तमाम शिकायतों के बाद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अघोषित कटौती से उनकी दिनचर्या व कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महज पांच घंटे ही मिल रही आपूर्ति, ट्रिपिंग भी कर रही परेशान : माधोटांडा। 60 हजार आबादी वाले कस्बा माधोटांडा में पिछले दस दिनों से बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है।
दिन रात शेड्यूल के अनुसार महज पांच घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। उसमें भी ट्रिपिंग की समस्या भी लोगों को परेशान किए हुए है। परेशान लोग 15 दिनों में उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा कर चुके हैं। सोमवार रात माधोटांडा में लोगों ने सड़क पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
शासन स्तर से बिजली विभाग का यह है शेड्यूल : शासन स्तर से शहरी क्षेत्र में 24 घंटे की आपूर्ति का शेड्यूल है।
तहसील क्षेत्र में 22 और देहात क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है। इसके बाद भी शहर में महज 18 घंटे, तहसील में 15 और देहात में महज 10 घंटे की आपूर्ति उपभोक्ताओं की मिल पा रही है, जबकि अन्य समय में कटौती फॉल्ट सहित अन्य समस्याएं लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है।

हल्की सी हवा और बारिश में गुल हो रही आपूर्ति : मौजूदा समय में जिले के कई स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश भी हो रही है। ऐसे में जैसे ही हल्की हवा या फिर बारिश शुरु हुई, तो बिजली व्यवस्था अपने आप ही गड़बड़ा रही है। इस समस्या से भी लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है, जबकि रिवैंप योजना के अंतर्गत करीब 480 करोड़ की लागत से काम जारी है। संवाद

बुधवार देर रात पूरनपुर के 132 सब स्टेशन गेट पर हंगामा करते उपभोक्ता- उपभोक्ता

बुधवार देर रात पूरनपुर के 132 सब स्टेशन गेट पर हंगामा करते उपभोक्ता- उपभोक्ता

बुधवार देर रात पूरनपुर के 132 सब स्टेशन गेट पर हंगामा करते उपभोक्ता- उपभोक्ता

बुधवार देर रात पूरनपुर के 132 सब स्टेशन गेट पर हंगामा करते उपभोक्ता- उपभोक्ता

बुधवार देर रात पूरनपुर के 132 सब स्टेशन गेट पर हंगामा करते उपभोक्ता- उपभोक्ता

बुधवार देर रात पूरनपुर के 132 सब स्टेशन गेट पर हंगामा करते उपभोक्ता- उपभोक्ता

बुधवार देर रात पूरनपुर के 132 सब स्टेशन गेट पर हंगामा करते उपभोक्ता- उपभोक्ता

बुधवार देर रात पूरनपुर के 132 सब स्टेशन गेट पर हंगामा करते उपभोक्ता- उपभोक्ता

बुधवार देर रात पूरनपुर के 132 सब स्टेशन गेट पर हंगामा करते उपभोक्ता- उपभोक्ता

बुधवार देर रात पूरनपुर के 132 सब स्टेशन गेट पर हंगामा करते उपभोक्ता- उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed