फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dispute over the route of Tajias in Khamaria bridge in Pilibhit

Pilibhit News: खमरिया पुल पर ताजियों के रास्ते को लेकर विवाद... तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

Sun, 06 Jul 2025 09:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 06 Jul 2025 09:11 AM IST
सार

ताजियों के मार्ग को लेकर खमरिया पुल गांव में फिर विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने अपना धार्मिक स्थल बताते हुए ताजिया निकलवाने से साफ इन्कार कर दिया। इससे तनाव की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन
Dispute over the route of Tajias in Khamaria bridge in Pilibhit
पुलिस अफसरों ने लोगों का समझाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में ताजियों के मार्ग को लेकर खमरिया पुल गांव में फिर विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने अपना धार्मिक स्थल बताते हुए ताजिया निकलवाने से साफ इन्कार कर दिया। इसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति हो गई। विश्व हिंदू परिषद समेत संगठन के लोग भी गांव में पहुंच गए।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर एएसपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने करीब दो घंटे तक चली बातचीत के बाद पूर्व में निर्धारित रास्ते से ताजिया निकलवाने पर सहमति बनवाई। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव खमरिया पुल में ताजिया निकालने को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। वर्ष 2023 में ताजिया निकालने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। इसको लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। उस समय तत्कालीन अफसरों ने जैसे-तैसे कर विवाद निपटाया था। इस बार रविवार को निकलने वाले ताजियों के जुलूस से पूर्व फिर विवाद की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजिया मार्ग पर शुरू किया धार्मिक पाठ 
एक समुदाय के लोगों ने ताजिया निकलने और कुछ देर के लिए रुकने वाले मार्ग पर धार्मिक स्थल होने की बात कहकर विरोध करना शुरू कर दिया। ताजिया निकलने वाले मार्ग पर एकत्र होकर धार्मिक पाठ करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर विश्व हिन्दू परिषद समेत अन्य संगठन के लोग भी ग्रामीणों के समर्थन में पहुंच गए। जिस स्थान से ताजियों का जुलूस निकलना था। वहीं एकत्र होकर विरोध करने लगे।

करीब दो घंटे तक हुई बातचीत के बाद देर शाम तय हुआ कि जिस मार्ग से पूर्व में ताजिया निकलते थे, उसी मार्ग से निकाले जाएंगे। तब जाकर मामला शांत होने की स्थिति बनी। इधर, इस बात की जानकारी जब दूसरे समुदाय के लोगों को हुई तो उन्होंने भी एतराज जताया। 

उनका कहना है कि प्रशासन ने जो मार्ग तय किया है उस मार्ग पर अतिक्रमण के साथ दलदल भी है। ऐसे में उधर से ताजिया निकालना संभव नहीं है। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि बातचीत के बाद समझौता कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed