{"_id":"67a900f114c4fbd61004c11f","slug":"dispute-over-playing-dj-operator-beaten-up-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-130472-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, संचालक और ऑपरेटर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, संचालक और ऑपरेटर को पीटा
Mon, 10 Feb 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
घुंघचाई। कार्यक्रम में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। इसमें डीजे संचालक व उसके ऑपरेटर के साथ मारपीट की गई। शिकायत करने पर पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।
कस्बा घुंघचाई निवासी सीताराम गुप्ता डीजे का संचालक है। उसने बताया कि घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव खानपुर चुकटिहाई में एक ग्रामीण के यहां तिलक समारोह के कार्यक्रम में वह टेंट और डीजे लेकर गया था। दस बजे के बाद उसने अपना डीजे बंद कर दिया। इस दौरान डीजे पर डांस कर रहे गांव के कुछ लोग उसके पास पहुंचे और जबरन डीजे बजाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक होने की बात कहकर मना किया। आरोप है कि इसपर युवक अक्रोशित हो गए और उसके साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध पर मारा पीटा। बचाने आए उसके ऑपरेटर कुलदीप को भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। संवाद